तलाक की अफवाहों के बीच बराक ओबामा पर पत्नी मिशेल ओबामा का तंज

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का रिश्ता चर्चाओं का विषय बना रहा बीते एक साल से दोनों के बीच में अलगाव की खबरें भी सामने आ रही थी इसी बीच मिशेल का ओबामा पर नया तंज सामने आया जहां मिशेल ने ओबामा के बेहतर पिता ना होने पर सवाल खड़ा कर दिया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है कि हमारा कोई बेटा नहीं है वरना वह भी अपने पिता की तरह होता उन्होंने कहा कि हमें बेटों को एक बेहतर पिता बनाना और शादी में संवाद करना सिखाना चाहिए.

एक पडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा कि अच्छा है कि पूर्व राष्ट्रपति से उन्हें कोई बेटा नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह भी अपने पिता बराक ओबामा जैसा ही होता अपने भाई क्रेग रॉबिनसन और रेडियो जॉकी एनजी मार्टिनेज के साथ अपने बच्चों की परवरिश पर मिशेल ने खुलकर बात की होस्ट ने मिशेल से पूछा कि उन्हें अपने परिवार में एक लड़के को भी शामिल कर लेना चाहिए इस पर जवाब देते हुए मिशेल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरा कोई लड़का नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह एक और बराक ओबामा होता होश ने इस पर तंज कसते हुए हंसी में उड़ाने की इसे कोशिश करते हुए कहा कि अच्छा बेबी बराक की अवधारणा सही है इस पर मिशेल ने फिर कहा कि नहीं मुझे उसके लिए दुख होता है.

आपको बता दें कि मिशेल ओबामा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बराक ओबामा के साथ उनके रिश्तों को लेकर खटास की खबरें आने लगी हालांकि कुछ दिनों पहले ही इस जोड़े को एक नाइट आउट पर ऐसे देखा गया जिससे लगा कि शायद यह एक अफवाह है मिशेल ने बताया कि वह अभी अपने जीवन में एक बदलाव के दौर से गुजर रही हैं और उसके लिए थेरेपी ले रही हैं मिशेल ने लड़कों के पालन पोषण से संबंधित चुनौतियों पर भी ध्यान दिलाया उन्होंने कहा कि लड़कों को यह शुरुआत में ही सिखाना चाहिए कि उन्हें दूसरों के साथ कैसे बातचीत करनी चाहिए उन्होंने आगे कहा कि आप अपने बेटे को ट्रैफिक स्टॉप पर क्या कहना है यह भी सिखाएं.

लेकिन इसके साथ ही उसे यह भी सिखाएं कि जब वह एक शादी में होता है तो उसे अपने पार्टनर के साथ कैसे बात करनी है और उसे एक बेहतर पिता कैसे बनना है अपने इस तंज के बाद मिशेल ने इसी पॉडकास्ट में बराक ओबामा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन पिता भी बताया है.

Leave a Comment