बादशाह की शादी पर बवाल !7 फेरे या रैपर का फर्जीवाड़ा ?

सात फेरे लेकर फंसे बादशाह। ईशा संग शादी या फिर पूरा का पूरा फर्जीवाड़ा। वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका। क्या जानबूझकर वायरल की गई बादशाह और ईशा की शादी की तस्वीरें। कहां और कब हुई यह शादी? क्यों रखा गया इसे दुनिया की नजरों से दूर? रैपर की खामोशी ने खड़े किए बड़े सवाल।

जी हां, सवालों के घेरे में घिर गई है सिंगर और रैपर बादशाह की शादी।यूं तो बादशाह अपने कंट्रोवर्शियल गाने टहरी की वजह से बीते कई दिनों से विवादों में छाए हुए थे। लेकिन 24 मार्च को सिंगर की निजी जिंदगी पर भी सवाल उठ गए। जब अचानक सोशल मीडिया पर बादशाह की शादी की तस्वीरें वायरल हो गई। इन तस्वीरों में दूल्हा बने बादशाह ईशा रिखी नाम की पंजाबी एक्ट्रेस के साथ शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। जयमाला पहना रहे हैं और साथ फेरे ले रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि बादशाह ने शादी कर ली है। तलाक के लगभग 5 साल बाद सिंगर ने ईशा के साथ दूसरी बार घर बसा लिया है। तस्वीरें वायरल हुई तो बादशाह को दुनिया जहान से बधाइयां मिलने लगी। जहां फैंस बादशाह की शादी पर खुश हो रहे थे, वहीं साथ ही साथ हैरानी भी जता रहे थे।

सवाल पूछा जाने लगा कि क्या वाकई बादशाह ने ईशा रिखी संग शादी कर ली है या फिर यह कोई स्क्रिप्टेड ड्रामा है? हर कोई बादशाह के रिएक्शन का इंतजार करने लगा। लेकिन सिंगर ने अभी तक अपनी शादी पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। ना तो उन्होंने ईशा को जमाने के सामने अपनी बीवी के तौर पर स्वीकारा है और ना ही इस सो कॉल्ड सीक्रेट शादी की खबर को नकारा है। और अब इसी बीच इस रहस्यमई शादी को लेकर कुछ और सवाल भी खड़े हो गए हैं। सवाल यह कि क्या बादशाह ने शादी कई साल पहले ही कर ली थी? क्या बादशाह ने कई सालों तक इस शादी को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा?

क्या ईशा को पब्लिकली अपनी दूसरी बीवी के तौर पर स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थे बादशाह? क्या जानबूझकर वायरल की गई बादशाह और ईशा की शादी की तस्वीरें। दरअसल यह सवाल बादशाह और ईशा की शादी की वायरल हो रही तस्वीरों को देखने के बाद पूछे जा रहे हैं। इन तस्वीरों में यह साफ हिंट मिल रहा है कि यह शादी हाल फिलहाल में नहीं बल्कि काफी [संगीत] पहले हुई है। क्योंकि इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा दोनों ही अभी के मुकाबले काफी हेल्दी नजर आ रहे हैं। अगर आप बादशाह की रीसेंट तस्वीरों पर गौर फरमाएंगे तो साफ है कि बादशाह पहले से काफी पतले और फिट हो गए हैं। बीते साल बादशाह अपने ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस की वजह से सुर्खियों में छाए रहे थे।

जबकि इन तस्वीरों में वो काफी हेल्दी दिख रहे हैं। और ऐसा ही कुछ ईशा के साथ भी है। बादशाह और ईशा की रीसेंट तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि शादी की यहतस्वीरें काफी पुरानी हैं जब दोनों ही अभी के मुकाबले काफी ज्यादा हेल्दी हुआ करते थे। वहीं शादी में चंद लोगों के मौजूद होने पर भी बड़ा सवाल खड़ा हुआ है।

लोगों का कहना है कि इतना बड़ा सिंगर आखिर इतनी सादगी और खामोशी से शादी क्यों करेगा और अगर करेगा तो दुनिया से क्यों छुपाएगा? सवाल कई है लेकिन जवाब सिर्फ बादशाह और ईशा के पास है। अब देखना यह है कि ईशा और बादशाह अपनी खामोशी कब तोड़ेंगे और कब दुनिया को इस शादी का सच बताएंगे।

Leave a Comment