जापान जहां तबाही की लहरों से एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। समुद्री लहरों को देखकर हर चेहरा डरा है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। लेकिन सबसे डरावनी बात यह कि सुनामी की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी थी। जापान की एक महिला नाम रियो तासुकी जो एक मंगा आर्टिस्ट हैं। लेकिन लोग उन्हें कहते हैं जापान की बाबा वेंगा क्योंकि इनकी कही बातें कभी-कभी डरावने तरीके से सच साबित होती आ रही हैं।
1999 में उन्होंने ग्राफिक नवेल बनाई थी द फ्यूचर आई शो जिसमें उन्होंने 2011 में जापान में आने वाली सुनामी का जिक्र किया था और 2011 में वह सुनामी सच में आई। 18,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। कुकुशिमा का परमाणु प्लांट फट गया और दुनिया सन रह गई। फिर 2021 में आया उसी किताब का नया संस्करण।
इस बार लिखा था जुलाई 2025 में जापान में फिर तबाही मचेगी। लोगों ने डरकर छुट्टियां कैंसिल करनी शुरू कर दी।
जापान के ट्रिप्स कैंसिल कर दिए गए। पर सरकार ने कहा यह सब बेबुनियाद है। ऐसी बातों पर ध्यान मत दीजिए और अब 30 जुलाई 2025 को वही सब दोबारा हुआ।
सिर्फ जापान ही नहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई भी सुनामी की चपेट में आ गए। रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया जैसे प्रकृति खुद रियो की भविष्यवाणी पर मोहर लगा रही हो। अब सवाल उठता है क्या रियो ताचू की वाकई भविष्य देख सकती हैं?
क्या बाबा बेंगा की तरह यह भी एक सच है जिसे जापान के लोग नजरअंदाज करते आ रहे हैं और सबसे बड़ा सवाल क्या अगली तबाही की तारीख भी किसी किताब में छुपी है मंगा आर्टिस्ट रियो टाटाचुकी की तुलना बुल्गेरिया की भविष्यवक्ता बाबा बेंगा से की जाती है जो कई आपदाओं और वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं।