बिग बॉस 19 फेम अवेज दरबार के पिता इस्माइल ने हिंदू से की दूसरी शादी,सड़क पर उतरी पहली बीवी!

[संगीत] बिग बॉस 19 में छलका गौहर खान के जेठ का दर्द। मम्मी पापा के तलाक से आवेज को मिला था ट्रॉमा। तो लोगों को याद आया आवेज और ज़द के पापा का पहली बीवी संग तलाक का किस्सा। जब हिंदू लड़की के प्यार में पड़े इस्माइल दरबार ने पहली बीवी को दिया था धोखा। तब धोखेबाज पति के खिलाफ सड़क पर उतर आई थी आवेज और ज़द की मां फरजाना।

बिग बॉस 19 का आगाज हुए अभी सिर्फ दो दिन ही बीते हैं और राजनीति के रंग मेंंगा यह खेल कई वजहों से सुर्खियां बटोरने लगा है। जैसा कि सब जानते हैं कि बिग बॉस 7 की विजेता रही गौहर खान के जेठ आवेज दरबार भी अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री कर चुके हैं। बिग बॉस के घर में जाते ही आवेज ने दर्शकों की सिंपैथी भी बटोरनी शुरू कर दी है। शो में आवेज ने अपने पेरेंट्स के झगड़ों, तलाक और बचपन में मिले ट्रॉमा पर बात की। आवेज ने बताया कि बचपन में मिले ट्रॉमा की वजह से उन्हें किसी भी रिलेशनशिप में हां कहने में अब दिक्कत होती है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे आवेज की यह बातें सुन दर्शकों को झटका लगा है। और इसी के साथ दर्शकों के ज़हन में ताजा हो गया है। इस्माइल दरबार और उनकी पहली पत्नी के तलाक का किस्सा।

जब शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता होते हुए भी इस्माइल दरबार एक हिंदू लड़की से दिल लगाकर सीक्रेट मैरिज कर बैठे थे। जिसके बाद उनके घर में भूचाल आ गया था और इस्माइल की पहली बीवी अपने पति के खिलाफ सड़क पर उतर आई थी। बता दें कि इस्माइल दरबार ने फरजाना जावेद शेख नाम की महिला से शादी की थी। इस शादी से इस्माइल दरबार, आवेज, ज़द और बेटी अनम दरबार के पिता बने। तीनों भाई-बहन में आवेज सबसे बड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्माइल दरबार जब अपने करियर में सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी उनके अपनी पत्नी फरजाना से रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे। कहा जाता है कि इस्माइल दरबार उसी दौरान प्रीति सिन्हा नाम की सिंगर से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर कर बैठे थे। प्रीति सिन्हा ने विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म किसना में गाने गाए थे और इसी दौरान उनकी नजदीकियां इस्माइल दरबार के साथ बढ़ गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति और इस्माइल दरबार का प्यार यूं परवान चढ़ा कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही प्रीति से शादी करने का फैसला ले लिया। उन्होंने प्रीति का धर्म परिवर्तन करवाया। प्रीति ने इस्लाम धर्म कुबूल किया और फिर साल 2004 में उनके साथ शादी कर ली। बताया जाता है कि जब आवेज और ज़द की मां को पति के इस धोखे की खबर मिली तब परिवार में तूफान आ गया था। इस निकाह के खिलाफ फरजाना सड़क पर उतर आई थी।

फरजाना सैकड़ों महिलाओं के साथ हाथ में बैनर लिए इस्माइल के घर पहुंच गई थी। तब पहली बीवी ने इस्माइल दरबार पर अपने और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए थे और उनके खिलाफ मुंबई के ओशवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में यह विवाद थम गया था। इस्माइल दरबार की दूसरी शादी के बाद फरजाना ने भी दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि फरजाना के रिश्ते अपने तीनों बच्चों के साथ बेहद अच्छे हैं। आवेज अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Leave a Comment