सपनों से महल में रहती हैं अवनीत कौर,कम उम्र में है करोड़ों की मालकिन।

सपनो से महल में रहती है टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर। 23 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन है एक्ट्रेस। एक लड़की के ड्रीम रूम से कम नहीं है अवनीत का घर। गगनचुंबी बिल्डिंग से दिखता है पूरे मुंबई का नजारा। सफेद संगमरमर ने बढ़ाई घर की शानो शौकत। कम उम्र में किया माता-पिता का सपना पूरा। सच तो यह है कि जब आपके घर में अपना वॉकिंग क्लॉसेट हो और गगनचुंबी बिल्डिंग से पूरे शहर का नजारा दिखता हो तो आप साफ तौर पर सेलिब्रिटी बन चुके हैं और आज टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस अवनीत कौर खुद को बिल्कुल इसी मुकाम पर पाती है।

जी हां, अवनीत कौर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा है जिसने खुद अपने बलबूते पर यह पहचान नाम और शहरत हासिल की। जिस मुकाम पर आज वो है शायद वो हर किसी के बस में हासिल करना नहीं है। महज 8 साल की उम्र में शुरू हुआ था अवनीत कौर से टीवी इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बनने का सफर जब जालंधर की लड़की मुंबई आई थी एक छोटा सा सपना लिए। बेहद ही कम उम्र में अवनीत कौर करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है और आज एक्ट्रेस अपना 24वां जन्मदिन मना रही है। तो इस खास मौके पर हम आपको अवनीत के स्टाइलिश और आलीशान घर का वर्चुअल टूर करवाते हैं। शुरुआत करें तो जैसे ही एक्ट्रेस के घर में एंटर करते हैं, सबसे पहले गुरु नानक देव की प्रतिमा है जो सफेद रंग के मार्बल पर बनी हुई है। घर में एंटर करते ही आपको पॉजिटिव वाइब्स देखने को मिलेगी। घर में हर एक कोने को सोच समझकर और स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। लिविंग एरिया में एंटर करते ही बड़ा सा ग्रे कलर का सोफा है और उसी के कंट्रास्ट में सेंटर टेबल है। सोफे के जस्ट सामने बड़ा सा टीवी है। लिविंग एरिया के स्पेस में ही सेक्शन डिवाइड कर रखे हैं। जिसमें एक साइड डाइनिंग टेबल और एक उसके बाजू में कॉफी बार बनाया हुआ है। लिविंग एरिया के थीम वाइट बेस्ड हैं। लिविंग रूम से बाहर निकलते ही बालकनी है जहां से पूरा मुंबई शहर नजर आता है।

बालकनी में व्यू एंजॉय करने के लिए झोला लगाया हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपना ही टाइम मोस्टली यहीं स्पेंड करती है। एक्ट्रेस ने अपने घर का एक कोना स्पेशली मेहनत से कमाई ट्रॉफी और उनका पहला प्यार बुक्स के लिए बनाया है।

अब चलते हैं अवनीत के बेडरूम की तरफ। तो एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम को भी दो हिस्सों में बांट रखा है। जिसके आधे हिस्से में वॉकिंग क्लोजेट है और आधे में बेड रखा हुआ है। अवनीत ने अपने रूम को खुद के हाथों से डेकोरेट किया है। एक्ट्रेस का रूम हर लड़की का सपना है। वॉकिंग क्लोसेट में एंटर करते ही एस्थेटिक वाइब देखने को मिलेगी आपको। बता दें कि अवनीत कौर की नेटवर्थ ₹41 करोड़ है। एक्ट्रेस महीने का मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹15 लाख कमाती है। इतना ही नहीं मुंबई और पंजाब में भी उनके कई आलीशान घर हैं।

Leave a Comment