हिना खान का दिखा बड़बोला अंदाज़,अविका-मिलिंद की शादी का बनाया मज़ाक।

टीवी की अक्षरा ने दिखाए अपने तेवर। कैमरों के सामने हिना का दिखा बड़बोला अंदाज। सरेआम उड़ाया अविका की शादी का मजाक। कलर्स के दामाद को दिखाया नीचा। करोड़पति मिलिंद को बताया कंजूस।

यूं तो टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा यानी कि हिना खान अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बेधड़क बयान के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी एक्ट्रेस को इसी अंदाज के लिए फैंस का खूब प्यार मिलता है तो कभी उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन इस बार जो हुआ उसने फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक को चौंका दिया है।

कैमरे के सामने हिना का ऐसा अवतार दिखा जिसे देख हर कोई दंग रहगया। दरअसल हाल ही में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंची। इसी पॉडकास्ट में उनसे टीवी इंडस्ट्री और रियलिटी शो पतिप और पंगा को लेकर कई सवाल पूछे गए थे। तो हिना ने बिना सोचे समझे ऐसे कमेंट्स कर दिए जो अब विवाद की वजह बन गए हैं। वैसे तो इस पॉडकास्ट के कई छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। लेकिन एक क्लिप ऐसा है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और वो था हिना का अविका की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाना।

जैसा कि सभी जानते हैं कि अभीिका और मिलिंद ने 30 सितंबर को नेशनल टीवी पर धूमधाम से ग्रैंड वेडिंग की थी। तो वहीं अभिना ने भी इसी को लेकर अपनी टिप्पणी दी है। जब एल्विश ने पूछा कि आप इस शादी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? तो इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत डेयरिंग चीज है। अगर आप हमसे पर्सनली पूछो तो हम ऐसा नहीं कर सकते। पर उनकी अपनी मर्जी है। पर है मिलन एक नंबर का कंजूस। पैसे बचाए हैं उसने। आगे रॉकी ने भी जवाब देते हुए कहा कि हम थोड़े पर्सनल टाइप के हैं। हम ज्यादाबाहर नहीं करते। हिना के मिलिंद को कंजूस कहने के बाद फैंस ने भी अब अपने-अपने रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि किसी की शादी का मजाक उड़ाना कूल नहीं होता हिना। एक और यूजर ने लिखा यही है इंडस्ट्री की दोस्ती। एक शख्स ने कमेंट किया है कि सरेआम इंसल्ट करने की क्या जरूरत थी? बस फिर क्या था?

हिना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई। वहीं बताया जाता है कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी को टीवी पर शादी करने के लिए पैसे मिले थे। यह रकम कितनी थी यह पतानहीं चल पाया। हालांकि आपको बता दें कि यह सब कुछ मस्ती और मजाक में ही किया गया।

अविका, मिलिंद और हिना रॉकी चारों ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बता दें कि अविका को भी नेशनल टीवी पर शादी करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। इस पर जवाब देते हुए अविका ने कहा था कि वह साल 2008 से ही टीवी इंडस्ट्री और अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

ऐसे में वह चाहती थी कि पूरा देश इस खुशी का साक्षी बने। इसलिए कपल ने इतना बड़ा फैसला लिया था। वहीं दूसरी ओर बात करें हिना और रॉकी की तो उन्होंने पिछले साल 4 जून को मुंबई मेंइंटमेट सेरेमनी में वेडिंग की थी।

Leave a Comment