आदित्यधर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म की कास्ट से लेकर सीन तक की तारीफ हो रही है। फैंस जानने को बेकरार हैं कि किस सीन की शूटिंग कैसे हुई। फिल्म में आतीफ अहमद का पुलिस हिरासत में गोली मारे जाने वाला सीन लोगों को खूब लुभा रखा है। यह यूपी के फेमस गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है।
धुरंधर के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन को कैसे फिल्मया का सीक्रेट रिवील किया है। एजाज गुलाब ने बताया कि रियल इंसिडेंट वाले एक्शन सीन शूट करना फिक्शन सीन से ज्यादा मुश्किल होती है। क्योंकि लोगों को याद होता है कि असल में क्या हुआ था। लेकिन कड़ी रिहर्सल के बाद टीम ने आधी रात में ही पूरे सीन को शूट कर लिया था। डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में एजाज गुलाब ने कहा कि उसे शूट करना बहुत मुश्किल था। रियल सीक्वेंस को रील में डालना बेहद कठिन है।
ऑडियंस ने पहले से ही न्यूज़ चैनल्स पर देखे हुए हैं वो सींस तो उनके दिमाग में वो ही है। कैसे उसको मारा गया था। सबके सामने लाइव था। तो लाइफ सीक्वेंस को शूट करने में सब ध्यान देना पड़ता है कि पुलिस कहां होगी, कैरेक्टर कहां होगा, बंदा कहां से आएगा। इसका चैलेंज वही है। इसको कितनी गोलियां चलानी है, कैसे चलानी है, सरेंडर भी उसी तारीख को करना है। सब कुछ सेम करना था।
हालांकि उसे भी हमने बहुत शॉर्ट टाइम में पूरा किया। लेकिन रिहर्सल पूरी करके रखी थी। सीक्व बेंच की शूटिंग हमने आधी रात में कंप्लीट कर ली थी।
एजाज ने आगे कहा कि अतीक अहमद वाला किरदार छोटा था लेकिन रियल लगना चाहिए इसलिए पूरी तैयारी करवा के शूट किया क्योंकि ऐसे सीन्स में आप एक दायरे में फंस जाते हो क्योंकि हम उसके बाहर गए तो नोटिस हो जाएगा। अगर अपना रिकक्रिएशन हो तो थोड़ा बढ़ा या घटाया जा सकता है।
