असरानी फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ कंट्रीब्यूट किया है एंटरटेनमेंट के मामले में। असरानी वो एक्टर है जिन्होंने हर उम्र में लोगों को हंसाया है और आज भी जब टीवी पर उनकी फिल्में आती है तो चेहरे पर स्माइल आ ही जाती है। लेकिन इसी बीच असरानी को लेकर एक शॉकिंग खबर आई।
सोशल मीडिया पर जिस किसी ने उस खबर को देखा वो सदमे में चला गया। असरानी की निधन को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फेसबुक हो, ट्विटर हो, सभी जगह पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया कि असरानी इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी तबीयत खराब थी जिसके चलते उनकी निधन हो गई। असरानी जी का निधन अंग्रेजों के जमाने के जेलर अब नहीं रहे।
इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती रही और ऐसी एक नहीं ऐसी कई पोस्ट थी जिसमें असरानी जी की निधन का दावा किया गया। हालांकि आपको बता दें कि यह जो पोस्ट है यह फेक है। किसी ने झूठ-मूठ ही असरानी के मरने की खबर फैला दी क्योंकि असरानी एक उम्रदराज आर्टिस्ट है और इस उम्र में कई बार ऐसा होता है जब आपको बीमारी के चलते एक-द दिन हॉस्पिटल में एडमिट हो जाना पड़ता है।
तो इस तरह की बातों को सुनकर किसी ने बढ़ा चढ़ाकर असरानी के डेथ की झूठी खबर मीडिया में फैला दी। यह सच है कि असरानी को कई बार हेल्थ इश्यूज होते हैं जिसके चलते वो दो-चार दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहकर वापस डिस्चार्ज हो जाते हैं। लेकिन असरानी फिट एंड फाइन है। इस उम्र में भी वो डेली वॉक करते हैं। अपनी हेल्थ का, अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं और इस उम्र में भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो काम कर रहे हैं।
असरानी की उम्र 84 इयर्स है। 350 से ज्यादा फिल्मों में वह काम कर चुके हैं। शोले के अंग्रेजों के जमाने का जेलर यह कैरेक्टर उनका काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा अक्षय कुमार की खट्टा मीठा में भी उनके रोल को बहुत पसंद किया जाता।
