कुछ दिन पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज द बैट्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर ल्च किया गया था। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी और शहर बांबा लीड रोल्स में है। लक्ष्य आसमान नाम के स्टार का रोल कर रहे हैं। आसमान किसी फिल्मी परिवार से नहीं आता। वो एक आउटसाइडर है जिसने अपने दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।
दूसरी ओर सेहर का किरदार एक फिल्मी फैमिली से आती है। उनके पिता अजय तलवार बहुत बड़े स्टार हैं। अजय का रोल बॉबी देओल ने किया है। इस सीरीज में शहर बॉबी की बेटी बनी हैं। लेकिन उनका देओल परिवार से एक पुराना खास कनेक्शन भी है। उनकी कहानी अब थोड़ा करीब से जानते हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक शहर का जन्म शिमला में हुआ था। हालांकि 20 साल की उम्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गई। मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया।
शहर फिल्मों में ही काम करना चाहती थी। यही वजह है कि वह किसी तरह बस मुंबई आना चाहती थी। पहले तो घरवाले राजी नहीं हुए लेकिन अंत में उन्हें मानना ही पड़ा। यहीं से उनका स्ट्रगल शुरू हुआ। एक पुराने इंटरव्यू में शहर बताती हैं कि उन्हें आठ लड़कियों के साथ हॉस्टल के एक कमरे में रहना पड़ा। ऊपर से ऑडिशन कैसे काम करते हैं इसे लेकर कोई आईडिया नहीं था।
रोजाना चर्च गेट से लोकल ट्रेन पकड़ कर ऑडिशन के लिए निकलती लेकिन कुछ नहीं बन पा रहा था। इसी दौरान उन्हें बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस नाम के ब्यूटी पैजेंट के बारे में पता चला। साल 2016 में शहर ने इसमें हिस्सा लिया और अवार्ड भी जीता। इसी दौरान सनी देओल अपने बेटे करण को लॉन्च करने के लिए एक फिल्म प्लान कर रहे थे। वह खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। करण के सामने एक एक्ट्रेस की तलाश थी। करीब 400 लड़कियों के टेस्ट लिए गए लेकिन बात नहीं जम रही थी। साल 2017 में उनके फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर को ब्यूटी पेजेंट के बारे में पता चला। उन्होंने शहर से संपर्क किया। ऑडिशन के लिए बुलाया और वह फाइनल हो गई।
उन्हें बाद में पता चला कि यह ऑडिशन सनी देओल की फिल्म के लिए था। 2019 में पल-पल दिल के पास टाइटल से यह फिल्म रिलीज भी हुई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन यहीं से शहर के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद शहर हॉटस्टार की सीरीज द एंपायर में नजर आई। बाबर पर केंद्रित इस सीरीज में उन्होंने मेहम बेगम का रोल किया था।
इसी साल उनकी टीवी सीरीज दिल बेकरार भी रिलीज हुई। उसके बाद वो साल 2024 में आई ओटीटी फिल्म द मिरांडा ब्रदर्स में नजर आई। बता दें कि यह सीरीज 18 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल इस खबर में इतना ही। इसे लिखा है हमारे साथी यमन ने।
