गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाले आर्यन खान के साथ बनाएंगे सीरीज़ ?

शाहरुख खान अक्सर बताते रहे हैं कि उनके बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। द बैट्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर आर्यन ने यह साबित भी कर दिया। इस शो ने ना केवल Netflix बल्कि होम बॉक्स ऑफिस यानी एचबीओ का भी ध्यान खींचा है।

एचबीओ को गेम ऑफ थ्रोन्स, ट्रू डिटेक्टिव और द वायर जैसे वर्ल्ड क्लास शोज़ के लिए जाना जाता है। खबर है कि उन्होंने आर्यन को एक वेब सीरीज डायरेक्ट करने के लिए अप्रोच किया है।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एचबीओ की यूएस टीम बैट्स ऑफ बॉलीवुड से काफी इंप्रेस हुई है। इसलिए उन्होंने आर्यन से संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एचबीओ को बैट्स ऑफ बॉलीवुड शो की टोन और लिखावट दोनों ही बहुत पसंद आई है। वो आर्यन के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एचबीओ आर्यन को अपने साथ जोड़ना चाहता है। ऐसा इसलिए ताकि वो इस नेटवर्क के जरिए नई सीरीज प्लान और डेवलप कर सकें। उन्हें क्रिएटिव हेड और क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी देने पर चर्चा चल रही है।

इस पद पर रहते हुए आर्यन प्रोजेक्ट का क्रिएटिव डायरेक्शन तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सूत्र ने आगे कहा आर्यन ने अभी इस ऑफर पर हामी नहीं भरी है। उन्होंने एचबीओ से कहा है कि वह कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी एक्सपेक्टेशन और प्लानिंग के बारे में थोड़ी साफ जानकारी चाहते हैं। पिछले तीन महीनों में आर्यन को भारत और अमेरिका के कई स्टूडियोज और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन कंपनियों से करीब 20 ऑफर मिले हैं। इनमें से कई जगहों पर बातचीत अभी भी जारी है। लेकिन एचबीओ के स्केल और जॉब रोल को सबसे खास माना जा रहा है। एचबीओ के साथ काम करने को लेकर आर्यन क्या तय करते हैं, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

मगर इस वक्त उनके कई अन्य प्रोजेक्ट्स की चर्चाओं से बाजार गर्म है। रजत बेदी ने कंफर्म किया कि आर्यन बैट्स ऑफ बॉलीवुड के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि वो इस शो से पहले कुछ फिल्में डायरेक्ट करने वाले हैं। दावा किया गया कि उनकी पहली मूवी एक सुपर हीरो प्रोजेक्ट है। इंटरनेट पर खबरें चली कि ये सुपर हीरो फिल्म राज कॉमिक्स के सुपर कमांडो ध्रुव पर होगी जिसमें लक्ष्य लीड रोल में होंगे।

फिर खबर आई कि वो सलमान खान के साथ एक एक्शन थ्रिलर मूवी बनाने वाले हैं। इसमें सलमान के अलावा रणवीर सिंह या वरुण धवन को कास्ट करने की चर्चाएं भी सामने आई थी। पिंक विला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आर्यन शाहरुख के साथ भी एक फिल्म प्लान कर रहे हैं।

इस फिल्म पर किंग की रिलीज़ के बाद काम शुरू होने का दावा किया गया। हालांकि इनमें से किसी भी प्रोजेक्ट की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Comment