सर्किट की बेटी को देखा क्या? अरशद की लाडली का विडियो वायरल।

सर्किट की बेटी को देखा क्या? अरशद वारसी ने कराई लाडली की मुंह दिखाई। जेमन जोई वारसी का चेहरा देख फैंस के दिमाग का हुआ शॉर्ट सर्किट। बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं एक्टर की बेटी। 18 साल की जोई ने उड़ाए पाप्स के होश। अनन्या, खुशी, राशा, सारी जजी एक्ट्रेसेस हो गई फेल। माया नगरी की बीती शाम सितारों के नाम रही। मुंबई में हुए एक अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट और स्टाइल में नजर आए।

आलिया भट्ट वाइट साड़ी में कमाल की लगी। करण जौहर ब्लैक सूट में स्टाइलिश लगे। वहीं शिमरी साड़ी में नीता अंबानी खूबसूरत लग रही थी। लेकिन लेकिन लेकिन इतने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स एक 18 साल की जेन जोई वारसी के आगे फेल हो गए।

जी हां, मुन्ना भाई एमबीबीएस के सर्किट अरशद वारसी की बेटी जेन जोई वारसी की मुंह दिखाई हो गई है। और क्या गजब का मोमेंट था जब जोई ने अपने पिता अरशद वारसी के साथ अवार्ड फंक्शन में एंट्री ली। उनकी खूबसूरती देखकर पैप्स के साथ-साथ वहां मौजूद ऑडियंस के भी होश उड़ गए। पैपराजी ने बिना देरी किए उनकी फोटोस और वीडियोस लेना शुरू कर दिया और जब वीडियोस सोशल मीडिया पर सामने आए फैंस भी उनकी रॉ ब्यूटी के कायल हो गए। फिर क्या था? लोगों के बीच एक सवाल घूमने लगा। सर्किट की बेटी को देखा क्या?

मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचे लेकिन सभी की निगाहें अरशद वारसी की बेटी पर टिक गई। जानकारी के लिए आपको बता दें अरशद वारसी पहली बार किसी इवेंट में अपनी बेटी जेन जोोई वारसी के साथ नजर आए हैं। इस दौरान उनकी बेटी की खूबसूरती के चर्चे आम हो गए हैं। एक्टर की बेटी जोई इतनी खूबसूरत लग रही थी कि उनके सामने जानवी अनन्या राशा भी फेल हैं। ऐसी बातें इंटरनेट पर खूब ज्यादा घूम रही हैं।

अब बाप बेटी के लुक्स की अगर बात करें तो जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं अरशद वारसी ने इस मौके पर और ब्लैक सूट पहना जिसमें वह बेहद क्लासी और डैशिंग लग रहे थे। उनका सिंपल और स्मार्ट स्टाइल उन्हें एक परफेक्ट लुक दे रहा है। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग ब्लजर और ट्राउजर कैरी किया जो उनके लुक को और भी ज्यादा शार्प बना रहा है। एक्टर ने अपने लुक को ब्राउन चश्मे के साथ पूरा किया जो उनके पर्सनालिटी में एक अलग ही स्वैग ऐड कर रहा है। और अब बात करते हैं स्टार ऑफ द इवनिंग की जेन जोई वारसी। उन्होंने ब्लैक और वाइट कॉम्बिनेशन की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जो बहुत ही स्टाइलिश लग रही है।

ऑफ शोल्डर डिजाइन ने उनके लुक को और भी खास और स्पेशल बना दिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह आउटफिट पार्टी और रेड कारपेट्स के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। उन्होंने अपने आउटफिट को क्यूट सी इयरिंग्स और स्टाइलिश हाई हील्स के साथ पूरा किया। ब्लैक ड्रेस पर सिल्वर हील्स के चलते उनका पूरा लुक और भी एलगेंट लग रहा है।

अवार्ड फंक्शन में इस फादर डॉटर की जोड़ी ने अपनी कमाल की प्रेजेंस से महफिल ही लूट ली। वहीं इस अवार्ड फंक्शन में सोनाली बेंद्रे, अर्जुन बिजलानी, आलिया भट्ट, नीता अंबानी, इम्तियाज अली जैसे कई सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए।

Leave a Comment