एशा देओल की अरेंज मैरिज करना चाहती थीं हेमा ! बेटी के इनकार से टूट गया रिश्ता।

इस सुपरस्टार का बेटा बनने वाला था देओल परिवार का दामाद। भरत तख्तानी नहीं इस एक्टर से होने वाली थी ईशा देओल की शादी। हेमा मालिनी कराना चाहती थी बेटी की अरेंज मैरिज। इस मशहूर खानदान की बहू बनने से ईशा ने किया था इंकार। वजह जान हर कोई हैरान। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। परिवार से जुड़ा हर रिश्ता इतिहास कंट्रोवर्सी को खंगाला जा रहा है।

इसी बीच धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर एक बार चर्चा का विषय बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें ईशा की शादी भरत तख्तानी के साथ हुई थी। उनकी शादी 2012 में हुई थी। पर यह शादी चल नहीं पाई और दोनों ने 2024 में तलाक ले लिया। ईशा और भरत दो बेटियों के पेरेंट्स हैं।

उनकी बेटियों का नाम राध्या और मिराया है। एक तरफ जहां भरत अपनी जिंदगी में मूव ऑन करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेघना लखानी को वो डेट कर रहे हैं। वहीं ईशा अब अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ईशा की मां हेमा मालिनी उनकी शादी भरत तख्तानी से नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन से करवाना चाहती थी। अभिषेक बच्चन का नाम सुनकर शायद आपको भी झटका लग गया होगा लेकिन यह एकदम सच है। कहा जाता है हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ फैमिली जैसा बॉन्ड है। उन्होंने साथ में फिल्म शोले भी की है। हेमा मालिनी अभिषेक बच्चन को बहुत पसंद करती थी। वो अभिषेक बच्चन के नेचर को बहुत अच्छे से जानती थी। उन्हें अभिषेक बच्चन दामाद के तौर पर पसंद थे। हालांकि ईशा ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से मना कर दिया था। जब ईशा देओल से एक इंटरव्यू के दौरान पूछ लिया गया था कि आपकी मां अभिषेक बच्चन को दामाद बनाना चाहती थी।

इस पर आपका कोई कमेंट है? इस पर ईशा ने कहा था मेरी मां बहुत ही प्यारी है। उन्होंने अभिषेक बच्चन का नाम लिया था क्योंकि उस वक्त अभिषेक मोस्ट एलिजिबल बैचलर थे। वह चाहती थी कि मैं किसी अच्छे इंसान के साथ सेटल डाउन हो जाऊं। उनकी नजरों में अभिषेक बच्चन बेस्ट थे। पर मैं अभिषेक बच्चन से शादी नहीं करना चाहती थी। मैं अभिषेक को बड़े भाई के तौर पर देखती थी।

बता दें उस वक्त मीडिया में ऐसी भी खबरें थी कि हेमा मालिनी विवेक ओबरॉय को भी अपना दामाद बनाना चाहती थी। लेकिन ईशा ने इससे साफ इंकार कर दिया था। ईशा ने कहा था। मां यह सब बातें सोचती रहती थी, पर विवेक तो कतई नहीं। वो मेरे टाइप का नहीं है। फिर ईशा देओल ने भरत तख्तानी से शादी की थी। कहा जाता है दोनों बचपन के दोस्त हैं।

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और ईशा देओल ने फिर हेमा मालिनी को भरत के बारे में बताया। हेमा मालिनी को भी भरत बहुत पसंद आए। जिसके बाद भरत ने धर्मेंद्र से मुलाकात की। घर वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन फिर दोनों ने 204 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

Leave a Comment