ऐसा क्या हुआ की ट्रोलर्स की बोलती बंद करने वाले अर्जुन कपूर को बंद करना पड़ा कॉमेंट सेक्शन।

ऐसा क्या हुआ कि अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। जो अर्जुन कपूर कमेंट सेक्शन के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते थे, जिन अर्जुन कपूर को ट्रोलर्स से फर्क नहीं पड़ता था, उन अर्जुन कपूर को आखिर अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन क्यों बंद करना पड़ा? वेल, रीज़न है वायरल मीम।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ एक्टर्स को लेकर काफी वायरल मीम्स बनाए जा रहे हैं। कुछ समय पहले शाहरुख खान को लेकर ये वायरल मीम बनाए गए थे और अब इस वायरल मीम का लेटेस्ट शिकार है अर्जुन कपूर। और सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को लेकर जिस तरह के अनाप-शनाब कमेंट्स किए जा रहे है। वो बर्दाश्त करना मुश्किल है।

यही वजह है कि अर्जुन कपूर और उनकी टीम को यही लगा इस नेगेटिविटी से बचने के लिए और अपने फीड को एकदम प्योर रखने के लिए उन्हें कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। क्योंकि अर्जुन की हर एक पोस्ट पर मीमर्स जाकर लिख रहे हैं अर्जुन कपूर के लिए ट्रोलिंग कमेंट्स। किसी ने अर्जुन कपूर को यह कहा कि सीआईडी में लाश का रोल करोगे क्या? तो किसी ने कहा कि हारपिक के ऐड में आप किटानू का रोल करोगे क्या? किसी ने कहा, “अर्जुन कपूर मेरा सबसे बड़ा फैन है।” तो किसी ने कहा कि मैं आशीर्वाद देता हूं कि आपका करियर पूरी तरह फ्लॉप हो जाए।

कुछ इस तरह की चीजें अर्जुन कपूर के लिए कही जा रही है और कुछ फोटोस भी भद्दे बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। तो सोशल मीडिया की इसी नेगेटिविटी से बचने के लिए और इस वायरल मीम को और ज्यादा वायरल होने से रोकने के लिए ही अर्जुन कपूर ने ये डिसिशन लिया है। लेकिन सोशल मीडिया अलग तरह से काम करता है। सिर्फ अर्जुन कपूर के फीड पर जाकर ही लोग ये कमेंट्स नहीं कर रहे हैं। बल्कि कई अलग-अलग पेजेस से ये रील्स बनाई जा रही है और ये रील्स तेजी से वायरल हो रही है। और इन सब चीजों को देखकर यही लगता है कि फर्क तो पड़ता है क्रिटिसिज्म से।

अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एक क्रिटिक ने उनके लिए कहा कि आप काम मत करो, आप एक्टिंग करना ही छोड़ दो। तब अर्जुन कपूर ने उस क्रिटिक को कंडेम किया था और यह कहा था कि काम छोड़ने के लिए कहने की अथॉरिटी आपको किसने दी है?

मेरे काम में बुराई क्या है? आप उसके बारे में लिखिए। मुझे एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। यह मत लिखिए। आप कौन होते हो? मुझे बोलने वाले क्रिटिक होके कि आपको यह नौकरी नहीं करनी चाहिए।

लेकिन अब विडंबना यह है कि अर्जुन कपूर को लेकर जो मीम्स बनाए जा रहे हैं उस हर एक मीम में यही बात लिखी हुई है। यानी कि अर्जुन कपूर ने एक क्रिटिक को चुप करने की कोशिश तो की लेकिन अब हजार मुंह और खुल गए हैं जो यही कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए।

Leave a Comment