धोखाधड़ी का शिकार हुआ पॉपुलर टीवी एक्टर। लाखों रुपए का एक्टर को लगा चुना। पैसे लेकर फरार हुआ करीबी दोस्त। मां के गहने बेचकर कर रहा है गुजारा। लोगों के आगे आकर सुनाया अपना दुखड़ा। कंगाली में जी रहा था एक्टर। बीवी के डिलीवरी के लिए भी नहीं बचे थे पैसे। जी हां, इस खबर को सुनने के बाद आपको तो क्या हमें भी बहुत बड़ा झटका लगा। वो एक्टर जो हमेशा हंसता मुस्कुराता हुआ नजर आता था।
आज उसी की आंखों में आंसू थे। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी के पॉपुलर एक्टर और हैंडसम हंक अर्जुन बिजलानी की। अर्जुन बिजलानी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। सेकंड लीड से लेकर उन्होंने अपने डशिंग लुक्स और स्किल से फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है।
यूं तो अर्जुन बिजलानी हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। लेकिन पहली बार एक्टर ने उस समय के बारे में बताया जब 19 साल की उम्र में उन्होंने पिता को खो दिया था और कैसे उनके पक्के दोस्त ने उन्हें लूट लिया था। आज जिस मुकाम पर अर्जुन है, वहां वो अपनी कड़ी मेहनत से पहुंचे हैं। बेहद ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अर्जुन ने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया।
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि किस तरह उनके पक्के दोस्त ने ही उनके साथ पैसों को लेकर हेराफेरी कर दी थी। इतना ही नहीं लाखों रुपए जैसी मोटी रकम का चूना लगाया था। इन पलों को जब भी वह याद करते हैं तो उनकी आंखें हमेशा नम हो जाती हैं। आज एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर के दिल की बात उनकी जुबान पर आ गई जो उनके ऊपर लंबे वक्त से हावी हो रही थी। इस बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा किसी ने मुझे बहुत ज्यादा लूटा था। मेरा एक दोस्त था। उसने मुझे बोला कि वो मनी ब्लैक एंड वाइट करता है। उसने मुझसे पैसे लिए और गायब हो गया। यह साल 2010 की बात है। मेरे ₹35 लाख लेकर भाग गया था। मैंने वो पैसे अपना घर लेने के लिए रखे थे लेकिन मैं ठगा गया। इतना ही नहीं एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया।
हालांकि उनकी पूरी दुनिया तब हिली जब उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने बताया कि पिता की मौत के बाद कैसे उनकी जिंदगी ने 360 टर्न लिया और कैसे एक बड़े फ्लैट से पहले वो रेंट पर आए। उन पलों को याद करते हुए अभिनेता काफी इमोशनल हो गए। अर्जुन ने आगे कहा, पिता के जाने के बाद हमारी फाइनेंशियल जिंदगी पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। एक अच्छी जिंदगी 360 टर्न ले चुकी थी। हम टाउन में रहते थे। लेकिन पापा के जाने के बाद हमें माहीम में शिफ्ट होना पड़ा। मैं बॉम्बे स्कॉटिस्ट और एचआर कॉलेज में पढ़ाता था। लेकिन मुझे मलाड में रेंट पर भाई और मां के साथ एक बीएचके फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा।
मैं अपनी मां से रोज ₹100 लेकर जाता था। ट्रेन में ट्रैवल करता था और ऑडिशन देता था। एक समय था जब हम हर जगह कार से जाते थे और अचानक से ट्रेन में ऑडिशन के लिए जाना पड़ा। उस एक रात में मेरी पूरी जिंदगी बदल गई। हमें अपना 2 बीएचके फ्लैट को बेचना पड़ा। कार बेचनी पड़ी और सब कुछ चला गया। बता दें कि कई मुश्किलों के बाद आज अर्जुन बेहद ही लाइविश लाइफ जीते हैं। मुंबई में उनका खुद का आलीशान अपार्टमेंट भी है। ते
