अर्चना परमीत के बेटे आर्यमन की शादी की हुई शुरू तैयारियां। 70 करोड़ के बंगले को मेकओवर देने वाली हैं मिस ब्रिगेंजा। दिवाली से पहले मड आइलैंड वाले बंगले में हो रही है रनोवेशन। नए और आलीशान घर में घोड़ी चढ़ेंगे आर्यमन। ओल्ड लुक नहीं लेविश बंगले में होगा योगिता का गृह प्रवेश।
ब्लॉग में दिखाई तैयारियों की पहली झलक। जैसा कि सभी जानते हैं अर्चना पून सिंह और परमीत के बड़े बेटे आर्यमन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं और ऐसे में कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। भले ही आर्यमन और योगिता की शादी की डेट्स फिलहाल सामने नहीं आई हो लेकिन लगातार ब्लॉग में मिल रहे हिंट से इस बात की तो कंफर्मेशन मिल ही गई कि जल्द ही सेठी परिवार में नए मेंबर का ऑफिशियली आगमन होने वाला है। अब जब बेटे की शादी की शहनाइयां बजने वाली हो और घर को दुल्हन की तरह ना सजाया जाए ऐसा हो नहीं सकता।
तो वहीं अब बता दें कि मिस ब्रेगांजा ने इस काम की जिम्मेदारी पूरी तरह से अपने ऊपर ले ली है और इस बात का दावा हम नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस का हालिया ब्लॉक कर रहा है। जी हां, अर्चना और परमीत ने अपने मर्ड आइलैंड वाले 70 करोड़ के बंगले को रनोवेट कराने का काम शुरू करा दिया है। अपने हालिया ब्लॉग में एक्ट्रेस ने दिखाया कि यह घर अब पुराना और ओल्ड फैशन हो गया है। घर की दीवारें और गार्डन एरिया का वुड वर्क भी खराब होने लगा है। मानो कि अभी छत की दीवारें अभी नीचे गिर जाए। इतना ही नहीं अर्चना ने उन दिनों की याद को भी फिर से ताजा किया जो इस घर में उनके पूरे परिवार ने बिताई है। शुरुआत में इस घर को सिर्फ एक वैकेशन में फैमिली टाइम बिताने के लिए लिया गया था। लेकिन किसने सोचा था कि यह वैकेशन होम एक दिन ड्रीम होम बन जाएगा। ब्लॉग में अर्चना ने बताया कि पूरा घर नहीं सिर्फ लिविंग एरिया और कुछ हिस्सा है जो बहुत ज्यादा पुराना हो गया है। वही सिर्फ रनोवेट होने वाला है।
इस ब्लॉग को देखने के बाद लोगों ने कई सारे कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ का कहना है कि जल्दी आर्यमन घोड़ी चढ़ने वाले हैं और वहीं कुछ का यह भी कहना है कि आर्यमन और योगिता की शादी का मंडप भी इसी घर में सजने वाला है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अर्चना मैम जल्द ही सासू मां बनने वाली है। तभी तो रनोवेशन हो रही है। एक और ने लिखा वैसे इतना आलीशान बंगला है। क्या पता यही मंडप सजने वाला हो।
एक और ने लिखा जल्द ही आर्यमन भैया घोड़ी चढ़ने वाले हैं। हालांकि यह सब तो सोशल मीडिया पर दावे हैं जो किए जा रहे हैं। आर्यमन और योगिता की शादी को लेकर फिलहाल कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।
इसी वॉग में अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने यह घर लिया था तब यह बिल्कुल भी ऐसा नहीं दिखता था। तब और अब के वक्त में बहुत कुछ बदल गया है। बता दें कि आज अर्चना और परमीत के घर की कीमत आसमान छू रही है।
