गम में आराध्या …मायूस हुई ऐश्वर्या, जलसा में बढ़ा टेंशन।

आंखों में उदासी, चेहरे पर दर्द, एक बार फिर पापा को याद कर तड़पी ऐश्वर्या। नाना की तस्वीर के सामने उदास दिखी आराध्या। वहां बीमार दोस्त की चिंता में घुले जा रहे हैं अमिताभ। जिगरी दोस्त ने खोला बिग बी की उदासी का राज। जी हां, बच्चन परिवार इस वक्त सुर्खियों में छाया है। परिवार के मुखिया अमिताभ बच्चन से लेकर बच्चन बहू ऐश्वर्या तक हर कोई दर्द में दिखा है।

सबसे पहले बात ऐश्वर्या की करते हैं जिनका दर्द देख उनके फैंस भी तड़प उठे हैं। दरअसल 18 मार्च वो दिन है जब ऐश्वर्या को जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा लगा था। जिसके दर्द से वह आज तक उभर नहीं पाई हैं। दरअसल 18 मार्च को ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय की एनिवर्सरी होती है। हर साल की तरह इस साल भी वह दिन आया तो ऐश्वर्या को अपने पिता की कमी और उन्हें खोने का गम शिद्दत से महसूस हुआ। यह तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या अपने पिता कृष्णराज राय के बेहद करीब थी।

लेकिन साल 2017 में उनके पिता का की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। भले ही पिता अब ऐश्वर्या की जिंदगी में मौजूद ना हो लेकिन जिंदगी के हर खास मौके पर वो उन्हें याद करना नहीं भूलती। ऐश्वर्या की तड़प उनके चेहरे पर भी साफ झलकती है जो उनके फैंस से भी छिपी नहीं रहती। पिता को याद कर ऐश्वर्या एक बार फिर तड़प उठी। 18 मार्च को ऐश्वर्या के पिता की नौवीं एनिवर्सरी थी।

तो इस मौके पर ऐश्वर्या ने पिता को याद करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पिता के लिए अपना सारा प्यार उड़ेल दिया। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या के चेहरे पर पापा को खोने का गम और दर्द साफ नजर आया। सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि उनकी लाडली आराध्या भी उदास दिखी। इस तस्वीर में आराध्या अपने नानू की हार चढ़ी बड़ी सी तस्वीर के साथ चिपकी खड़ी नजर आ रही हैं। सफेद [संगीत] सूट पहने आराध्या का चेहरा उनके बालों से ढका है। बावजूद इसके उनके चेहरे की उदासी छिपी नहीं है। तो वहीं ऐश्वर्या अपने पिता की फोटो के सामने हाथ जोड़े आंखें बंद किए नमन करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या और आराध्या को यूं दर्द में देख उनके फैंस भी तड़पउठे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भावुक मैसेजेस की बाढ़ आ गई है।

जहां ऐश्वर्या पिता को खोने के दर्द में तड़पती दिखी हैं, तो वहीं बच्चन बहू के ससुर अमिताभ बच्चन भी एक शॉकिंग खुलासे की वजह से चर्चामें छाए हुए हैं। दरअसल लेजेंड्री एक्टर प्रेम चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

अपने इंटरव्यू में 90 साल के प्रेम चोपड़ा ने बताया है कि जब वह पिछले साल गंभीर रूप से बीमार हुए थे और हॉस्पिटलमें एडमिट हुए तभी से अमिताभ बच्चन उन्हें हर सुबह एक प्यारा मैसेज भेजते हैं।

हर रोज उस मैसेज में अमिताभ जल्दी ठीक हो जाओ प्रेम तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं ऐसा मैसेजलिखते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब प्रेम चोपड़ा ने खुद बिग बी को बताया कि वह पूरी तरह ठीक है तब भी अमिताभ ने यह सिलसिला बंद नहीं किया।

प्रेम चोपड़ा ने हंसते हुए कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन आज तक उन्हें रोज बड़े प्यार से मैसेज भेजते रहते हैं जो उनकी सादगी और रिश्तों के प्रति गहराई को दिखाता है। बता दें कि बीते दिनों ही अपने दोस्त के निधन पर बिग बी का दर्द छलकाथा। तब एक भावुक पोस्ट लेख बिग बी ने कहा था कि एक-एक कर सब छोड़कर जा रहे हैं।

Leave a Comment