1 तारीख को ही अप्रैल फूल क्यों मनाया जाता है ?

हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में लोग एक दूसरे के साथ मजाक या प्रैंक करते हैं और इस दिन को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाते हैं। यह दिन हमें हंसीज़ाक और खुश रहने का संदेश देती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इसी तारीख को क्यों चुना गया? 1 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाते हैं?

इस परंपरा को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई? आइए जानते हैं कि अप्रैल फूल डे का इतिहास, महत्व और मान्यताएं क्या है? इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांस में हुई। अप्रैल फूल डे की सबसे लोकप्रिय कहानी फ्रांस से जुड़ी है। 16वीं सदी में चार्ल्स नो ने 1564 में नया कैलेंडर लागू किया जिसमें नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होने लगी।

लेकिन उस समय कई लोगों को यह बदलाव पता नहीं चला और वह 1 अप्रैल को ही नया साल मानते रहे। ऐसे लोगों का मजाक उड़ाने के लिए ही उन्हें अप्रैल फूल कहा [संगीत] जाने लगा। दरअसल पहले यूरोप में नया साल मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक मनाते थे। जब नया कैलेंडर आया तो तारीख बदल गई। लेकिन जिन लोगों ने पुरानी परंपरा को अज्ञानता वश जारी रखा उनका और पुरानी परंपरा का मजाक बनाने के लिए यह दिन मशहूर हो गया।

Leave a Comment