बुरी तरह नजरअंदाज हुई अनुष्का शर्मा। एक्ट्रेस को छोड़ लोगों ने विराट को घेरा। इग्नोर होकर भी मुस्कुराती रही अकाय वामिका की मम्मी। वायरल वीडियो देख लोग रहे अपने-अपने रिएक्शन। जैसा कि सभी जानते हैं कि बीते दिन यानी कि 13 दिसंबर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडिया आए थे। एक साथ मिस्टर एंड मिसेज कोहली को देख फैंस खुशी से गदगद भी हुए और विराट और अनुष्का की आउटफिट ट्विनिंग पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।
13 दिसंबर को इंडिया आए विराट और अनुष्का को आज यानी कि 14 दिसंबर को वापस जाते हुए भी देखा गया। E24 के कैमरे में कैद हुए अकाय और वामिका के मम्मी पापा को आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। गाड़ी से उतर जहां विराट कोहली आगे-आगे तो अपने पति के पीछे गाड़ी से उतरती हुई अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। और जैसे ही विराट कुछ कदम चलते हैं।
इतने में कूल अंदाज में दिखे किंग कोहली को आकर पेप्राजे और फैंस घेर लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ अचानक से आकर विराट को घेर लेती है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो कोई किंग कोहली के सिग्नेचर के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन अपने पति के पीछे नजर आ रही अनुष्का के पास ना ही कोई पेपराज़ी आया और ना ही कोई फैन। क्योंकि इस वक्त हर कोई बस विराट की एक तस्वीर लेने की कोशिश करता दिखा। अब विराट के साथ होकर भी यूं नजरअंदाज हुई अनुष्का को लेकर इंटरनेट यूज़र्स खूब बातें बनाते हुए नजर आ रहे हैं और अब इसी वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस के बुरी तरह इग्नोर होने तक के भी दावे कर रहे हैं। जिसके बाद आप यह भी देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का अंदर जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं और एयरपोर्ट पर एंट्री करने से पहले अनुष्का एक बार पीछे मुड़कर देखती हैं और फिर मुस्कुराते हुए वेव भी करती हैं। अब इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा अनुष्का बुरी तरह इग्नोर हुई।
तो आगे किसी और ने लिखा विराट के सामने अब अनुष्का को कोई नहीं पूछता। आगे भी एक और इंटरनेट यूजर ने लिख डाला। अनुष्का हमेशा खुद विराट को आगे करके खुद पीछे हो जाती हैं। सच्चा प्यार यही है। तो और किसी ने भी लिख डाला था नजरअंदाज तो हुई है अनुष्का। हालांकि वाकई में अनुष्का शर्मा जब भी विराट कोहली के साथ स्पॉट होती हैं तो अक्सर ही लाइमलाइट के लिए विराट को आगे कर खुद अपने कदम पीछे कर लेती हैं और ऐसा एकद बार नहीं बल्कि कई बार देखने को मिला है और एक्ट्रेस के इस जेस्चर की लोग खुलकर तारीफ करते हुए भी नजर आते हैं और इस वायरल वीडियो में भी विराट कोहली के लिए लोगों का प्यार तो अनुष्का का अपने पति किंग कोहली के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा है।
बहरहाल बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में तो बता दें कि 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोनों ने शादी की थी और सालों बाद वह अपनी स्टारडम और सादगी से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं। जनवरी 2021 में कपिल ने पहली बेटी वामिका का वेलकम किया तो साल 2026 में अनुष्का और विराट बेटे अकाय के पेरेंट्स भी बने थे। जिसके बाद से उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है और फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि विराट और अनुष्का अपनी फैमिली के साथ लंदन में ही रहते हैं।
