बीवी अनुष्का या बेटा अकाय..विराट कोहली ने सीने पर लिखवाया किसका नाम ?

कंधे पर बैग, चेहरे पर मुस्कान, कीवियों को धूल चटाने से पहले मुंबई लौटे विराट। तो कोहली के स्वेटर ने खींचा लोगों का ध्यान। दिल के नीचे लिखे ए अक्षर ने छेड़ी बहस। बीवी अनुष्का या बेटा अकाय।

किंग कोहली ने सीने पर लिखवाया किसका नाम। यूं तो टीम इंडिया के किंग विराट कोहली जब भी पेप्राजी के कैमरों में कैद होते हैं तो ऐसा मुमकिन ही नहीं कि लोगों की अटेंशन वो ना खींच ले जाएं। 7 जनवरी की सुबह एक बार फिर ऐसा ही हुआ। जब विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपकमिंग वन डे सीरीज से पहले मुंबई पहुंचे। के कैमरे ने भी विराट को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया। ब्लैक कार्डिगन, मैचिंग, ब्लैक टीशर्ट और जींस में विराट का लुक हमेशा की तरह काफी स्मार्ट और क्लासी नजर आया।

लेकिन इस बार लोगों की नजरें विराट के पूरे लुक पर नहीं बल्कि उनके कार्डिगन पर बने एक खास निशान पर टिक गई। दरअसल, विराट के कार्डिगन पर बना हुआ एक छोटा सा दिल हर किसी का ध्यान खींच रहा था। और इस दिल के साथ ही रेड कलर में लिखे हुए ए ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी। बस फिर क्या था? फैंस और यूज़र्स के बीच अटकलों का दौर शुरू हो गया। लोग सवाल करने लगे कि बीवी अनुष्का या बेटा अकाय विराट ने अपने सीने पर लिखवाया है किसका नाम? जहां कुछ फैंस का मानना है कि विराट के स्वेटर पर बना यह ए उनके लाडले अकाय के लिए प्यार का प्रतीक है। तो वहीं ज्यादातर फैंस का मानना है कि यह एय के लिए नहीं बल्कि किंग कोहली की क्वीन अनुष्का शर्मा के लिए है। जी हां, कई लोगों का मानना है कि यह ए किसी और के लिए नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के नाम का इशारा है।

फैंस का कहना है कि विराट अपने प्यार को जाहिर करने के लिए किसी मौके का इंतजार नहीं करते। फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या एयरपोर्ट, अनुष्का के लिए उनका प्यार हर जगह साफ झलकता है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स विराट के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पूरी तरह से ग्रीन फ्लैग बना दिया है।

शादी के बाद विराट के स्वभाव में एक अलग ही ठहराव और सुकून नजर आता है। बता दें कि कभी अपनी कैसिनोवा इमेज के लिए मशहूर रहे विराट की जिंदगी में जब से अनुष्का की एंट्री हुई है, तभी से वह बिल्कुल बदल चुके हैं। अब विराट सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर नहीं बल्कि एक कंप्लीट फैमिली मैन बन चुके हैं।

परिवार को वक्त देना, बच्चों के साथ समय बिताना और अनुष्का के साथ हर पल को एंजॉय करना। यही वजह है कि फैंस विराट के इस नए अवतार को खूब पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी को हमेशा से ही लोगों का खूब प्यार मिला है और एयरपोर्ट पर दिखा यह छोटा सा ए बार फिर साबित करता है कि दोनों के बीच बॉन्ड कितना खास है।

Leave a Comment