अनुषा दांडेकर ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए इलज़ाम,रिश्ते में होकर भी गैर लड़की संग बताई रात

तेजस्वी के ड्रीम मैन करण कुंद्रा पर लगे संगीन आरोप। एक्स गर्लफ्रेंड ने करण पर उछाला कीचड़। क्या रिश्ते में होते हुए करण अनुषा को दे रहे थे धोखा? क्या गर्लफ्रेंड के होते हुए भी आए दिन अलग-अलग लड़कियों के साथ रात बिताते थे मिस्टर कुंद्रा। बिना नाम लिए अनुष्का ने शेयर किए अपने जज्बात। तो लोगों ने करण कुंद्रा से जोड़े धोखे के तार। जी हां, शॉकिंग है लेकिन सच है।

बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं तेजस्वी के करण। अब यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि टीवी टाउन के हैंडसम हंग करण कुंद्रा इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों का प्यार इतना गहरा है कि फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि एक समय ऐसा था जब करन तेजस्वी नहीं बल्कि फरहान अख्तर की साली साहिबा अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे। जी हां, शॉकिंग है लेकिन सच है। बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं तेजस्वी के करण।

यही नहीं अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा की जोड़ी को सबसे आइडियल जोड़ी माना जाता था। और कपल का ब्रेकअप उनके चाहने वालों के लिए किसी शौक से कम नहीं था। तब अनुषा और करन दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया था। लेकिन इस बार अनुषा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस तरह तोड़ी है कि करण का नाम लिए बिना ही उन्होंने एक्टर की इज्जत का कबाड़ा कर दिया है और उन्हें सवालों के कटघरे में ला खड़ा किया है।

दरअसल हाल ही में अनुषा दांडेकर ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर बात की। मॉडल कम वीजे अनुषा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड रिश्ते में होने के बावजूद डेटिंग एप के जरिए कई अन्य अफेयर्स में इनवॉल्व था। डेटिंग एप पर लड़कियां सर्च कर वो शख्स आए दिन अलग-अलग पार्टनर्स के साथ रात बिताता था। सुनिए क्या कहना है अनुषा का। डेटिंग एप्स के साथ मेरा सबसे अनोखा अनुभव तब हुआ जब मुझे एक डेटिंग एप के लिए कैंपेन करने के लिए साइन किया गया था। और उस समय मेरे बॉयफ्रेंड ने भी मेरे साथ कैंपेन करने के लिए डील पक्की कर ली थी। इस कैंपेन के लिए उन्हें जिंदगी में अब तक का सबसे ज्यादा पैसा मिला और उन्होंने डेटिंग ऐप का इस्तेमाल लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए किया। अनुषा यहीं नहीं रुकी।

इसके आगे उन्होंने अपने मिस्टर एक्स पर पूरी मुंबई के साथ सोने का आरोप लगा दिया। जैसे हमें साथ में होना चाहिए। वो इसका इस्तेमाल लड़कियों के साथ बात करने और मिलने के लिए कर रहा था। जिसका मुझे बाद में पता चला। मुझे पता चला कि वो पूरी मुंबई के साथ सो रहा है। अब यहां कहीं भी अनुषा ने करन का नाम नहीं लिया है। लेकिन बिना नाम लिए ही अनुषा करन की पोल खोल गई हैं। क्योंकि यह तो सब जानते हैं कि जब अनुषा और करन रिलेशनशिप में थे। तब दोनों ने मिलकर एक डेटिंग ऐप को प्रमोट किया था। इतना ही नहीं इसी इंटरव्यू में अनुषा ने यह भी इल्जाम लगाया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड सिर्फ काम के लिए उनके साथ था। जब तक उन्हें अच्छा काम पहचान मिल रही थी तब तक वो उनके साथ थे। अनुषा के इन इल्जामों को सुनने के बाद करन को लोगों ने गोल्ड डिगर का टैग तक दे दिया है।

ऐसे में साफ जाहिर है कि अनुषा किसी और की नहीं बल्कि करण कुंद्रा की ही बात कर रही हैं। अनुषा के इस कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट ने पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हालांकि अनुषा के लगाए इन आरोपों पर फिलहाल करन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

एक्टर 2021 से बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के साथ एक रिश्ते में हैं। और दोनों टेलीविज़न के सबसे चर्चित कपल्स में से एक बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

Leave a Comment