अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में एस्टीन फाइल जारी की है। जिनके बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। यह फाइल कुख्यात अपराध के से जुड़ी हुई है। जिनमें कई दस्तावेज, ईमेल, फोटो और वीडियो शामिल हैं। हालांकि यह भी साफ किया गया है कि इन फाइल्स में मौजूद कई जानकारियां बिना पुष्टि की हैं।
इन फाइल में कई बड़े राजनीतिक, नेता, बिजनेसमैन और नामी हस्तियों के नाम शामिल है। इसी अटकलों के बीच भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नाम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कि फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। वहीं आपको बता दें जिसके बाद अब उनका रिएक्शन वायरल हो गया है।
इन कठिन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से लेकर भारतीय अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा तक के नाम शामिल है। व वायरल हो रहे एक अनकंफर्म ईमेल स्क्रीनशॉट में अनुराग कश्यप को फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर और बॉलीवुड वाला कहा गया है।
दावा किया गया है कि उनका नाम 2017 में बिजिंग में होने वाले एक प्रोग्राम से जुड़ा था जो कठित तौर पर इस फाइल से संबंधित है। वहीं आपको बता दें इन सभी आरोपों पर अनुराग कश्यप ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका इस फाइल से कोई लेना देना नहीं है और ना ही इस प्रोग्राम से। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने कई स्पिंकिंग इनविटेशंस आते हैं जिनका वह जवाब तक नहीं देते।
उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी बिजिंग गए ही नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इन वायरल ईमेल्स को लेकर काफी कुछ कहा और यह भी जताया कि यह सारी चीजें झूठी हैं। इस मामले पर सोशल मीडिया यूज़र्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
रेडिट पर एक यूजर ने मजाक में लिखा ये फाइलें हैं या चित्रगुप्त की अकाउंट बुक हर किसी का नाम इसमें है। वहीं आपको बताते चलते हैं कि फाइलों में कई गंभीर और डरावने आरोप भी सामने आए हैं। जिनमें नाबालिक लड़कियों के साथ किए गया कुछ तरीके से गलत काम भी शामिल है। नहीं आपको बता दें अधिकारियों ने साफ किया है कि इन फाइलों में मौजूद कई नाम और आरोप सिर्फ दावे हैं जिनके खिलाफ अभी तक कोई भी ठोस सबूत सामने नहीं आए।
