एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोबाल उर्फ़ UK 07 राइडर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके शुभचिंतक परेशान हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि बीते 1 साल से उनको मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनसे पैसा परिवार सब छीन गया और जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। अनुराग का दावा है कि कुछ लोग अब उन्हें मारने की भी प्लान बना रहे हैं।
उन्होंने यह भी लिखा कि सबकी असलियत एक्सपोज करेंगे। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाली स्टोरी लगाई है। इसमें लिखा है तो बीते साल से कुछ लोग मेरा मानसिक शोषण कर रहे हैं जो मुझसे सब कुछ छीन चुका है। मेरा परिवार, मेरी फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते। मेरे अपने लोगों ने मुझे इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा। अनुराग आगे लिखते हैं, मैंने अपने वश भर बहुत लड़ा लेकिन अब नहीं कर सकता। वो लोग मेरा पीछा करने लगे हैं और मुझ पर जानलेवा हमला करने का प्लान बना रहे हैं।
जितना सह सकता था हुआ अब और नहीं सफर कर सकता जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा। अब नहीं सहन होता। आपको बता दें कि यूके राइडर ने बिग बॉस 17 के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रतिका से शादी की थी।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई से लेकर शादी तक के कई पोस्ट डाल रखे हैं। लेकिन अनुराग का इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 23 जनवरी का है। इसके बाद उन्होंने कुछ नहीं डाला है। अनुराग काफी दिनों से वॉगिंग भी नहीं कर रहे हैं। तो इस बात पर उनके फॉलोअर्स भी चिंता में हैं। अनुराग अपने आखिरी के वॉग्स में बता चुके हैं कि वह कुछ स्टेबल करना चाहते हैं।
परिवार बढ़ाना है और ब्लॉगिंग और ब्रांड से कब तक काम चलाएंगे। इसके बाद उनके देहरादून से मनाली शिफ्ट होने की खबर आई थी। इसी बीच एक और खबर आई कि वह कुछ नया काम शुरू कर रहे हैं। लेकिन अनुराग ने यह पोस्ट क्यों किया है? उन्हें क्या परेशानी है?
यह बात साफ नहीं हो पाई है। इस पोस्ट से तो लगता है कि वह काफी परेशान हैं और पिछले कुछ महीनों में वो अपना काफी कुछ खो चुके हैं।
