हाल ही में मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे उन्होंने अपना आखिरी वीडियो बताया है। कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोते अनुराग ने जो खुलासे किए हैं वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। इस वायरल वीडियो में अनुराग ने किसी बाहरी दुश्मन पर नहीं बल्कि अपने ही घर वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अनुराग ने वीडियो में कहा कि उन्हें अपने ही घर में अपनों से दुख मिला है और सबसे डरावनी बात मानसिक के चलते उन्होंने कई बार करने की कोशिश की है। वीडियो वायरल होते ही मामला इतना गंभीर हो गया कि उत्तराखंड पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। एसीपी ग्रामीण जया बलूनी के मुताबिक अनुराग डोबाल का घर डोईवाला क्षेत्र में है। लेकिन वह पिछले कुछ हफ्तों से उत्तराखंड में नहीं है।
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि अनुराग फिलहाल मनाली में अपने रिसोर्ट में मौजूद है और यह वीडियो भी वहीं से पोस्ट किया है। पुलिस लगातार उनसे संपर्क करने और काउंसिलिंग के लिए उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस लगातार उन्हें काउंसलिंग के लिए ढूंढ रही है ताकि उनको सुसाइड जैसे सोच से बाहर निकाला जा सके।
अनुराग की भारी फैन फॉलोइंग को देखते हुए सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
