पाल ने चली घटिया चाल से फिर सड़क पर आई अनुपमा, ‘भूत बंगले में गुजरेगी रात !

दोस्तों, अनुपमा सीरियल में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। गोवा के सालगोंडा गांव में अपनी नई पहचान बनाने की कोशिश कर रही अनुपमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसे देखकर साफ है कि गोवा में अनुपमा की जिंदगी आसान नहीं होने वाली। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक पाल की गंदी राजनीति की वजह से अनुपमा एक बार फिर बेघर होने वाली है।

पाल के उकसाने पर अनुपमा का मकान मालिक उसे अचानक घर खाली करने के लिए कह देता है। जब अनुपमा कुछ महीनों के नोटिस की बात करती है तो मकान मालिक पाल को बाहर बुलाकर कहता है कि यही उसका नोटिस है। रातोंरात घर से बाहर निकाले जाने के बाद अनुपमा अपनी दोस्त देविका की गोद ली हुई बेटी जया के साथ फिर से सड़क पर आ जाएगी। बेघर होने और तकलीफ के बीच एक डॉक्टर को वह फोन करेगी। हालांकि प्रोमो में उस डॉक्टर का परिचय साफ नहीं किया गया है लेकिन उसकी बातों से लग रहा है कि वह एक नेक इंसान है। जब अनुपमा अपनी बेबसी जाहिर करती है तो वह डॉक्टर उसे एक शख्स का पता देता है और वहां जाकर मदद मांगने को कहता है।

अनुपमा जब यह कहती है कि उसके पास किराया देने तक के पैसे नहीं है तो डॉक्टर दिल छू लेने वाली बात कहता है कि मदद के बदले पैसे नहीं दिए जाते। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा उस पते पर पहुंचती है जो डॉक्टर ने उसे दिया था। वहां पहुंचते ही अनुपमा और जया के हाथ-पांव फूल जाते हैं क्योंकि वह जगह कोई और नहीं बल्कि वही सावी विला है जिसे पूरा गांव भूत बंगला कहता है।

सालगोंडा के लोग इस विला के नाम से भी कांपते हैं। अनुपमा और जया बुरी तरह से डर जाते हैं लेकिन सड़क पर रात बिताने से बेहतर उन्हें इस भूत बंगले के भीतर कदम रखना ही ठीक लगता है क्योंकि उनके पास अब कोई दूसरा चारा नहीं होता है। साबी विला में अनुपमा का कदम रखना क्या कोई रहस्य से पर्दा उठने वाला है?

जया ने पहले भी कहा था कि वहां रहने वाला भूत अच्छा है जिसने उसकी बॉल वापस की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बंद हवेली के पीछे कोई ऐसा शख्स हो सकता है जिसका अनुपमा के अतीत से गहरा कोई नाता हो।

क्या वह डॉक्टर अनुपमा को किसी पुराने दोस्त के पास भेज रहा है? या यह पाल का कोई नई साजिश है? यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

Leave a Comment