प्रार्थना के निधन के बाद अनुपमा में क्या होंगे बदलाव,शिवम खाजुरिया ने दे दी सारी डिटेल्स

अनुपमा शो में प्रेम के किरदार से घर-घर फेमस हुए शिवम खजूरिया ने हाल ही में बताया कि शो में क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं। शो में जो ट्रैक चल रहा है उसमें प्रेम की बहन प्रार्थना मर जाती है। अनुपमा को बचाते हुए। अनुपमा को बचाने के लिए ना सिर्फ वह अपनी जान दे देती है बल्कि अपने पति और बेटी को भी अकेला छोड़कर चली जाती है।

प्रार्थना के निधन से कोठारी और शाह परिवार के लोग टूट गए हैं। अब अनुपमा में एक साल का लीप आएगा और अनुपमा अकेले देविका की बेटी की गोवा में परवरिश करेगी। शिवम ने वहीं जूम से बात करते हुए बताया कि आगे कोठारी और शाह परिवार में क्या होगा प्रार्थना के निधन के बाद? वह बोले प्रार्थना के निधन के बाद शाह और कोठारी परिवार में चीजें बदल जाएगी। पराग कोठारी सदमे में होगा बेटी की मौत के बाद इसलिए वह विदेश चला जाएगा।

वहीं मोटी बा कोठारी एंपायर का पूरा चार्ज ले लेगी और गौतम को जिम्मेदारी देगी बिजनेस हैंडल करने के लिए। जब प्रार्थना के बेबी राही और प्रेम के बॉन्ड के बारे में पूछा गया तो शिवम ने कहा प्रांशी की परवरिश प्रेम और राही करेंगे। वहीं दोनों के बॉन्ड की बात करें तो उन्हें एक दूसरे के साथ ज्यादा टाइम नहीं मिलेगा। प्रेम अपना रेस्टोरेंट खोल लेगा। वहीं राही दूसरे के रेस्टोरेंट में काम करेगी तो उनका डायरेक्ट कंपटीशन होगा पति के होटल के साथ। प्रेरणा भी प्रेम के रेस्टोरेंट में काम करेगी। वहीं राही और प्रेम बच्चे का ख्याल रखेंगे। दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन जिम्मेदारी उनके प्यार पर भारी पड़ जाएगी। प्रेरणा को अपनी गलती का एहसास होगा लेकिन फिर भी वह रास्ता निकाल लेगी प्रेम के दिल तक पहुंचने के लिए।

शिवम ने यह भी बताया कि कोठारी हाउस में गौतम का दबदबा होने लगेगा। वह बोले मोटी बा सारी जिम्मेदारी गौतम को दे देगी। इस वजह से अनिल काका को बुरा लगेगा। वहीं गौतम कोर्ट से आर्डर ले लेगा अंश को प्रांसी से ना मिलने के लिए। बता दें कि सचिन त्यागी की शो में एंट्री होने वाली है लीप के बाद।

वह एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। वैसे कहा जा रहा है कि वह अनुपमा में रूपपाली का लव इंटरेस्ट का किरदार निभा सकते हैं। लेकिन ऐसा है या नहीं यह शो देखकर ही पता चलेगा।

Leave a Comment