हमले के बाद ‘डर’ में जी रहे अनुज सचदेवा, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार।

हमले के बाद डर में जी रहे अनुज सचदेवा। खुलेआम घूम रहा एक्टर का हमलावर। सबूतों के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा फेमस टीवी एक्टर। सोशल मीडिया पर फैंस के सामने रोया दुखड़ा। टीवी के मशहूर एक्टर अनुज सचदेवा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन पर एक हमला हुआ था। जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी।

दरअसल एक्टर जिस सोसाइटी में रहते हैं, वहां एक शख्स ने उनके सिर पर रड से हमला कर दिया था। कहा जा रहा है यह विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कुत्ते से । कुत्ते से पड़वाएगा। कुत्ते को दूर रख लेना। जान से मार दिया। ये आदमी ने मुझे मारा है। ये आदमी ने साल्ट किया है मेरे को। इस आदमी ने की कोशिश की है मेरे को। से अनुज सचदेवा के साथ यह घटना रविवार 14 दिसंबर की रात को हुई थी। इसके बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि उन्हें अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है क्योंकि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अपने एक इंटरव्यू में अनुज ने बताया कि सारे सबूत होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं लिया गया है। अनुज ने कहा यह घटना रविवार की देर रात को मेरे रेजिडेंस कॉम्प्लेक्स के पार्किंग एरिया में हुई। शुरुआत में तो बहुत छोटी सी बातचीत थी। लेकिन अचानक वो इतनी बढ़ गई कि मैंने सोचा भी नहीं था। बिना किसी बड़ी वजह के दूसरा रेजिडेंट गुस्से में आ गया और बिना कुछ कहे सुने मुझ पर लोहे की रड से जोरदार हमला कर दिया। उसने जो हमला किया वो बहुत खतरनाक था। एक्टर बताते हैं कि उन्होंने पुलिस में हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन सारे सबूतों के बावजूद उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एक्टर ने कहा यह घटना होते ही मैंने तुरंत पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज की थी। सारे सबूत भी दे दिए थे। जैसे हमले की वीडियो रिकॉर्डिंग, एक गवाह का नाम और पता और वह सीसीटीवी कैमरे की जानकारी जिसमें सारी घटना कैद थी। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतने सबूत, मीडिया कवरेज और लोगों का इतना गुस्सा होने के बावजूद आरोपी अभी भी उसी बिल्डिंग में रह रहा है। पुलिस का इस तरह कुछ ना करना बहुत परेशान करने वाला है। इससे मुझे अपने ही घर में असुरक्षित महसूस हो रहा है। अनुज सचदेवा ने अंत में बताया कि उनके माता-पिता भी बेहद परेशान हैं।

वह अपने बेटे को इस तरह परेशान होते हुए नहीं देख पा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर निकले थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि सोसाइटी में एक कार गलत तरीके से पार्क की गई थी। उन्होंने इस बारे में ओनर्स ग्रुप में जानकारी दी और फोटो भी भेजी ताकि गाड़ी सही जगह पार्क हो सके। इसी बात पर आरोपी शख्स बौखला गया।

उसने अनुज को गालियां दी और जान से मारने की भी दी। इसी बीच डंडा उठाकर अनुज पर हमला कर दिया और उनके सर पर कई वार किए। इस हमले में अनुज घायल हो गए थे। वहीं अनुज ने बताया कि उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन आरोपी अभी भी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Leave a Comment