56 की एक्ट्रेस का अजब-गजब फैशन ! हद से ज्यादा ‘शॉर्ट’ ड्रेस पहनकर फंसी !

छप्पन की एक्ट्रेस का अजीबोगरीब फैशन। हद से ज्यादा शॉर्ट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची। कपड़े देख चौंक गए फैंस। शर्म से लाल हुए पेपर राजी। एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस देख लोगों के उड़ गए होश। सुनाई खरी-खोटी। सिर पर लगाया लाल चश्मा। रेड एंड वाइट ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस। गोल्डन कलर के हील्स पहने आशिकी गर्ल।

अनु अग्रवाल एक फैशन इवेंट में पहुंची और पैप्स के कैमरों के सामने खूब पोज़ दिए। जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वायरल हो गया। इंटरनेट यूज़र्स को उनका यह लुक कुछ खास रास नहीं आ रहा है। क्या-क्या रिएशंस सामने आ रहे हैं वो देखिए। एक यूजर लिखते हैं 56 में 26 का क्यों बनना चाहते हैं लोग? एक और यूजर लिखते हैं नॉर्मल कपड़े पहनकर भी आया जा सकता था।

एक दूसरे यूजर लिखते हैं, उम्र का ही लिहाज रख लो तुम। एक यूजर ने लिखा, “यह बताना मुश्किल है कि यह टॉप है या ड्रेस।” जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस अपने लुक और ड्रेस में बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उन्होंने पैप्स को ढेर सारे पोज़ भी दिए। इसी बीच एक्ट्रेस के उस दर्दनाक पास्ट को भी याद किया जा रहा है जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

क्या आप जानते हैं उनका एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते वह 29 दिन तक कोमा में रही थी। ना वह खुद को पहचान पा रही थी और ना ही किसी फैमिली मेंबर को। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी तो आप सभी को याद होगी। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली थी। यह दोनों की पहली ही फिल्म थी और इसने दोनों को सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म को लोगों का इतना प्यार मिला था कि अनु को आशिकी गर्ल का टैग भी मिल गया था।

लेकिन फिर अनु अग्रवाल की जिंदगी में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने उनके करियर को ही बर्बाद करके रख दिया। दरअसल साल 1999 में एक्ट्रेस एक भयानक कार एक्सीडेंट की शिकार हो गई थी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें लगी थी और वह कोमा में चली गई थी। इस हादसे से अनु अग्रवाल के चेहरे पर भी काफी चोटें आई थी। जिसकी वजह से उनका फेस काफी बदल गया था। एक्सीडेंट होने के बाद अनु अग्रवाल ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गई थी। कहा जाता है।

फिल्मों से दूर एक्ट्रेस ने योग को अपना लिया था और अब अनु झुग्गी झोपड़ियों में बच्चों को मुफ्त योग सिखाती हैं। इसके अलावा अनु बॉलीवुड पार्टीज, फंक्शन और शादियों में भी स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उन्हें काजोल के दुर्गा पूजा पंडाल में भी देखा गया था। जहां वो लाल साड़ी में नजर आई थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गई थी।

जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई है और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाई हुई थी। ब्लैक, ब्लाउज और रेड साड़ी में एक्ट्रेस ने वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उनका यह लुक भी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोल हुआ था।

Leave a Comment