150 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बॉनी कपूर ,दामाद रोहन की नेटवर्थ ससुर के आसपास भी नहीं है छूती!

अरबपति बोनी को मिला लखपति दामाद, बॉयफ्रेंड के साथ सगाई के बंधन में बंधी अंशुला तो रोहन की नेटवर्थ को लेकर चली चर्चा। 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन और अंशुला के पापा बोनी। लेकिन ससुर के सामने कहीं नहीं टिकते अंशुला के मंगेतर रोहन।

जानिए कितने अमीर है अर्जुन कपूर के होने वाले जीजा। तो कपूर परिवार में खुशियों की बहार लौट आई है। बोनी कपूर के आंगन में जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। बोनी की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं।

हाल ही में अंशुला ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की है। बेटी की सीक्रेट सगाई पर पापा बोनी कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। बोनी अब अपनी लाडली अंशुला और होने वाले दामाद रोहन के न्यूयॉर्क से लौटने का इंतजार कर रहे हैं ताकि मुंबई में अंशुला और रोहन की सगाई का जश्न धूमधाम से मना सके। खैर, अंशुला के सगाई का ऐलान करने के बाद से ही बोनी के होने वाले दामाद चर्चा में छाए हुए हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है रोहन ठक्कर? क्या करते हैं? कितना कमाते हैं।

इसके साथ ही रोहन ठक्कर की नेटवर्थ को लेकर भी नेटिजंस खूब बातें बना रहे हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि अर्जुन के होने वाले जीजा रोहन ठक्कर भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। अंशुला के मंगेता रोहन पेशेस एक स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने पुणे के फिल्म यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीन राइटिंग में मास्टर ऑफ आर्ट्स किया था। इतना ही नहीं रोहन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग का कोर्स भी किया है। वो सोशल मीडिया के लिए कॉपीराइटिंग भी कर चुके हैं। 2016 में रिलीज हुई फिल्म द नोबलिस्ट का स्क्रीनप्ले रोहन ने लिखा था। जानकारी के मुताबिक फिलहाल रोहन ठक्कर बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की कंपनी डैमेटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन ठक्कर की गिनती इंडस्ट्री के राइजिंग स्क्रिप्ट राइटर्स में होती है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 8.5 करोड़ के करीब बताई जाती है। हालांकि ससुर बोनी कपूर और अंशुला के भाई अर्जुन कपूर के मुकाबले रोहन की नेटवरर्थ काफी कम है। यह तो जगजाहिर है कि बोनी कपूर की गिनती इंडस्ट्री के नामी फिल्म मेकर्स में होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर की नेटवर्थ 1 अरब से ज्यादा यानी कि ₹150 करोड़ रुपए के करीब है। ना सिर्फ ससुर बोनी बल्कि कमाई और संपत्ति के मामले में रोहन अंशुला के बड़े भैया अर्जुन कपूर से भी काफी पीछे हैं। 13 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव अर्जुन की नेटवर्थ ₹85 करोड़ के करीब बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन 6 से ₹7 करोड़ प्रति फिल्म चार्ज करते हैं। इसके साथ ही वह एडवरटाइजमेंट और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

Leave a Comment