अर्जुन की बहन बनेगी दुल्हन, बोनी के घर कब आएगी बारात ?

[संगीत] अर्जुन कपूर की बहन बनेंगी दुल्हनिया। अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां हुई शुरू। रोहन संग वेडिंग प्लानिंग में बिजी दिखी अंशुला। वीडियो शेयर कर बोनी की लाडली ने दिया बड़ा हिट।

कपूर खानदान में फिर बजेगी शादी की शहनाइयां। बोनी कपूर के घर कब आएगी बारात? मंगेतर संग क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल। जी हां, आपने सही सुना। कपूर खानदान में एक बार फिर शादी की तैयारियों की चर्चा तेज हो गई है। और हो भी क्यों ना आखिर बोनी कपूर की लाडली अंशुला कपूर और अर्जुन की बहन दुल्हनिया जो बनने वाली हैं और उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

दरअसल हाल ही में अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों काफी क्यूट और मजेदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। जहां वो बबल बनाते हुए मस्ती करते नजर आते हैं। हालांकि वीडियो देखने में सिंपल लगता है लेकिन इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अंशुला ने कैप्शन में वेडिंग प्लानिंग का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा हैप्पी फोर। आई लव यू। बहुत सारे मजे बड़ों जैसा बर्ताव करते हुए। अब शादी की तैयारियों का झंझट खत्म करते हैं। हा जब शादी की तैयारियों में दिन काफी मुश्किल हो और आप स्मोक भी नहीं कर सकते हो तो इस तरह खुद को रिलैक्स किया जा सकता है। अब इस तरह की लाइन ने फैंस को यह साफ हिंट दे दिया है कि अंशुला और रोहन की शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है।

आपको बता दें कि अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की थी। यह सगाई बोनी कपूर के घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। रोहन टक्कर पेशे से स्क्रीनप्ले राइटर हैं और दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते [संगीत] में थे। सगाई के बाद से अंशला धीरे-धीरे अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा लेकिन अब वो फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पलों को शेयर कर रही हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच यह सवाल तेज उठने लगा है कि अंशुला की शादी कब होगी? और कपूर परिवार में अगला बड़ा फंक्शन कब देखने को मिलेगा? कपूर खानदान पहले से ही अपने ग्रैंड सेलिब्रेशंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में अंशुला की शादी को लेकर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा रोहन और अंशुला की जोड़ी बहुत क्यूट है। तो दूसरे ने लिखा कि बस डेट अनाउंस कर दो अब वेट नहीं हो रहा। वहीं तीसरे ने लिखा कि क्या यह वेडिंग इसी साल होने वाली है?

फिलहाल अंशुला और रोहन अपनी जिंदगी के इस खास दौर को खूब एंजॉय कर रहे हैं और शादी की तैयारियों के बीच एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह शादी कब होती है और बोनी कपूर के घर बारात कब आएगी।

Leave a Comment