कौन हैं अनीत पड्डा, जिन्हें ‘सैयारा’ में देखकर लोग फूट-फूटकर रो रहे ?

मोहित सूरी की सैयारा से दो नए एक्टर्स ने अपना करियर शुरू किया है। आहान पांडे और अनीत पड्डा। अहान चंगी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजन हैं। अनीत का बॉलीवुड फिल्मी परिवारों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। यही वजह है कि उनके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता। मगर थिएटर्स में लोग उनका काम देखकर फूट-फूट कर रो रहे हैं। इंटरेस्टिंग बात यह है कि सयारा अनीत की पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वो काजोल और पूजा भट्ट के साथ काम कर चुकी हैं। अनीत का जन्म 14 अक्टूबर 2002 में हुआ था। वह अमृतसर की एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। अनीत ने अपने टीनएज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।कि वह शुरू से ही कैमरा फ्रेंडली थी। इसलिए जल्द ही उन्हें काफी ऑफर्स मिलने लगे।

ग्रेजुएशन के दिनों में वह दिल्ली की यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज आ गई। यहां भी उन्होंने अपनी मॉडलिंग के शौक को जिंदा रखा। अलग-अलग कॉलेज इवेंट्स में एक्टिव रही। अनीत को फिल्मों में पहला ब्रेक काजोल की मूवी में मिला मगर लीड या सपोर्टिंग एक्टर नहीं बल्कि एक्स्ट्रा के तौर पर। वो फिल्म थी 2022 में आई फिल्म सलाम बैंक की। एक्स्ट्रा मतलब वो एक्टर्स जो फिल्म में नजर आते हैं लेकिन भीड़ का हिस्सा होते हैं। जिनके हिस्से कोई डायलॉग नहीं होता। बस वह कुछ सेकंड के लिए फिल्म में नजर आते हैं। सलाम वेंकी में अनीत के पास ज्यादा करने के लिए कुछ नहीं था।

इसके बाद अनीत दिखी Amazon प्राइम वीडियो के शो बिग गर्ल्स डोंट क्राई। 2024 में रिलीज हुई इस सीरीज में उनके अलावा पूजा भट्ट, रायमा सेन और जोया हुसैन भी थी। अनीत अपने करियर को मिले पुश में इस शो का बड़ा योगदान मानती हैं। इसलिए वो अपने डायरेक्टर नित्या मेहरा और करण कपाडिया को मुंबई में अपना परिवार कहती हैं। सयारा में अनीत की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि वह एक अच्छी सिंगर भी हैं। 2024 में उन्होंने बतौर सिंगर अपना मासूम गाना रिलीज किया था। उन्होंने इसे बिग गर्ल्स डोंट क्राई के लिए भी रिकॉर्ड किया। इसके बाद वो वेब्स पर आने वाले शोज़ युवा सपनों का शहर के एक एपिसोड में भी नजर आई। यहां वो सपोर्टिंग रोल में थी।

इस शो में उन्हें अनीत पड्डा नहीं बल्कि अनीत कौर के नाम से क्रेडिट दिया गया था। इतने संघर्ष के बाद उनके हिस्से आई यशराज फिल्म्स की सयारा। मोहित सूर्य यहां पांडे की कास्टिंग कर चुके थे। उनके अपोजिट वो किसी नए चेहरे की तलाश में थे जो ऑडियंस के लिए बिल्कुल नया हो। खास बात यह है कि जिस वक्त कास्टिंग का काम चल रहा था उस वक्त फिल्म का टाइटल तक तय नहीं हुआ था। फिर भी ऑडिशन चलता रहा।

सैकड़ों लड़कियों के ऑडिशन लिए गए और अनीत उस भीड़ में अलग नजर आई। इतनी कि मोहित सूरी से लेकर यशराज बैनर तक को वो पसंद आई। तब जाकर उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया। वो सयारा का हिस्सा तो बन गई मगर उन्हें यह बात किसी को बताने की परमिशन नहीं थी। साथ ही मेकर्स ने इस बात का भी ध्यान रखा कि फिल्म्स के रिलीज से पहले वह मीडिया से बात ना करें।

ऐसा इसलिए क्योंकि मोहित नहीं चाहते थे कि उनकी लीड एक्टर्स सोशल मीडिया या टीवी मीडिया के जरिए पहले ही एक्सपोज हो जाए। ऐसे में लोगों के बीच उन्हें देखने की एक्साइटमेंट नहीं रहेगी। इस वजह से उन्होंने अपने दोनों लीड एक्टर्स को प्रमोशनल इंटरव्यूज, रील्स और शहरों में टूर लेने से दूर रखा। यह टेक्निक काम आ गई।

सयारा की सफलता का क्रेडिट इस स्ट्रेटजी को भी बताया जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही देश भर में ₹83 करोड़ और वर्ल्ड वाइड ₹119 करोड़ कमा लिए हैं।

Leave a Comment