कौन हैं सैयारा गर्ल अनीत पड्डा? सिर चढ़कर बोल रहा एक्ट्रेस का जादू ! कैसे मिला फिल्म का ऑफर?

लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा सयारा का क्रेज। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के दीवाने हो गए फैंस। कौन है अनीत पड्डा? एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लूट ले गई ऑडियंस का दिल। कैसे मिला इतनी बड़ी फिल्म को ऑफर? ऑडिशन में इस बात ने दिलाया अनीत को यह मेन रोल। 4 दिन में 100 करोड़ पार करने वाली फिल्म सयारा। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के मेन लीड्स अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही डेब्यूटेंट हैं और उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिनेमाघरों में सयारा के शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं। टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कुछ को टिकट मिल रही है तो बहुत लोग वेटिंग लाइन में हैं।

फिल्म देखने के बाद फैंस मेन लीड्स को लेकर सब कुछ जानना चाह रहे हैं। जहां आहान पांडे को लेकर लोगों को फिर भी काफी कुछ पता है क्योंकि वो एक फिल्मी फैमिली से आते हैं। चंगी पांडे के भतीजे हैं अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर हैं। वहीं फैंस को अगर किसी के बारे में सबसे ज्यादा जानना है तो वो हैं अनीत पड्डा। कौन है अनीत पड्डा? जिसने एक ही फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना लिया और कैसे एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली एक्ट्रेस को इतनी बड़ी फिल्म का ऑफर मिल गया। सब कुछ आपको बताते हैं। तो इस वीडियो को एंड तक जरूर देखिएगा। पहले तो आपको इस बात का जवाब दे दें कि आखिर कौन है अनीत पड्डा?

तो बता दें वो किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। अनीत का बॉलीवुड के फिल्मी परिवारों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। यही वजह है कि उनके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। मगर थिएटर्स में लोग उनका काम देखकर फूट-फूट कर रो रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दें अनीत का जन्म 14 अक्टूबर 2002 को हुआ था। वह अमृतसर की एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। अनीत ने अपने टीनएज के दिनों में ही मॉडलिंग का काम शुरू कर दिया था। कहा जाता है वह शुरू से ही कैमरा फ्रेंडली रही हैं। इसलिए जल्द ही उन्हें काफी अच्छे-अच्छे ऑफर्स मिलने लगे। ग्रेजुएशन के दिनों में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की जीजस एंड मैरी कॉलेज में आ गई। जहां उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है।

कॉलेज में भी अनीत ने अपनी मॉडलिंग के शौक को जिंदा रखा और अलग-अलग कॉलेज इवेंट्स में एक्टिव रहीं। अनीत को फिल्मों में पहला ब्रेक काजोल की फिल्म से मिला मगर लीड या सपोर्टिंग एक्टर नहीं बल्कि एक एक्स्ट्रा के तौर पर। वह फिल्म थी 2022 में आई सलाम विंग की। वहीं अब सयारा में अनीत की एक्टिंग की तारीफ हो रही है जिसमें वह मेन लीड में है। मगर कम लोगों को पता है कि वह एक अच्छी सिंगर भी हैं।

2024 में उन्होंने बतौर सिंगर अपना मासूम गाना रिलीज किया था। इसके बाद वो युवा सपनों का सफर शो के एक एपिसोड में भी नजर आई थी। यहां वो सपोर्टिंग रोल में थी। इस शो में उन्हें अनीत पड्डा नहीं बल्कि अनीत कौर के नाम से क्रेडिट दिया गया था। इतने स्ट्रगल के बाद उनके हिस्से में आई यशराज फिल्म्स की सयारा। डायरेक्टर मोहित सूरी आहान पांडे की कास्टिंग पहले ही कर चुके थे। उनके ऑोजिट वो किसी ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो ऑडियंस के लिए बिल्कुल नया हो।

खास बात यह है कि जिस वक्त कास्टिंग का काम चल रहा था उस वक्त फिल्म का टाइटल तक तय नहीं था। फिर भी ऑडिशन चलता रहा। सैकड़ों लड़कियों के ऑडिशन लिए गए और अनीत उस भीड़ में अलग नजर आई। इतनी कि मोहित सूरी से लेकर आदित्य चोपड़ा भी उनसे काफी इंप्रेस हो गए। तब जाकर उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया।

Leave a Comment