9 सालों से गायब टीवी का यह मशहूर एक्टर। एक ही टीवी सीरियल ने रातोंरात बदली किस्मत। स्टार प्लस के नंबर वन शो में काम करने के बाद भी हुआ गुमनाम। एक्टिंग से दूर होमटाउन में कर रहा खेती। बीवी बच्चों के साथ जी रहा सिंपल जिंदगी। तो जी हां, एक हिट टीवी शो की वजह से घर-घर पहचान बनाने और खूब स्टार्टअप हासिल करने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहा यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनस राशिद हैं।
स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर और एवरग्रीन टीवी सीरियल दिया और बाती हम में सूरज राठी का किरदार निभाकर अनस ने घर-घर में पहचान बना ली थी। सीरियल दिया और बातीहम में संध्या और सूरज की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। और इस शो ने रातोंरात ना सिर्फ अनस को सक्सेसफुल आदमी बनाया बल्कि खूब दौलत शहरत भी दिलाई।
लेकिन एक सुपरडुपर हिट शो में लीड एक्टर बनकर चारों तरफ छाने वाले अनस आज टीवी की दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं और इतनी सादगी भरी जिंदगी जी रहे हैं कि जिसका सच जानकर लोगों के होश भी उड़ते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि सूरज राठी और एक्टर अनस राशिद पिछले 9 सालों से ज्यादा लंबे वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर खेतीबाड़ी कर रहे हैं।
जीहां, यह बिल्कुल सच है कि अनस अब ग्लैमर की दुनिया से दूर मुंबई के शोर शराबे से दूर अपने होमटाउन में किसान बनकर जिंदगी को जी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनस अपने होमटाउन मालेर कोटला पंजाब में रहते हैं और अपने परिवार के साथ बेहद सिंपल और साधारण जिंदगी भी जी रहे हैं। टीवी शो दी और बातें हम में अनपढ़ हलवाई का किरदार निभाकर फेमस हुए अनस अब पूरी तरह से किसान बन चुके हैं और टीवी की दुनिया से दूर शांति के साथ अपनी जिंदगी भी जी रहे हैं। यही नहीं अनस ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में भी बताया था कि मैं किसान बन गया हूं। मुझे हमेशा सेइसमें दिलचस्पी थी। मेरा जन्म और पालन-पोषण मलेर कोटला में हुआ।
मैं अपनी जड़ों को यहीं पाता हूं। गौर करने वाली बात है कि टीवी की दुनिया से दूर होने के बाद भी अनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ फैंस के लिए शेयर भी करते रहते हैं। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से लेकर अनस अपनी झलक भी वक्त वक्त पर दिखाते रहते हैं। यही नहीं खुद से 14 साल छोटी लेडी लव पर भी अनस सोशल मीडिया के जरिए खूब प्यार लुटाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर ने साल 2017 में खुद से 14 साल छोटी हिना इकबाल के साथ निकाहकिया था।
शादी के बाद अनस और हिना दो बच्चों के पेरेंट्स बने और आए दिन अनस अपने बच्चों और फैमिली की खूबसूरत झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं। चकाचौंध से दूर एक्स एक्टर एक मामूली इंसान की तरह ही जीते हैं और खेती कर छोटे से परिवार का खर्चा भी चलाते हैं। हालांकि सालों से टीवी की दुनिया से दूर अनस राशिद के डाई हार्ट फैंस लगातार उनसे कमबैक की डिमांड भी करते रहते हैं। वेल देखना सबके लिए खास होगा कि क्या कभी फ्यूचर में एक्टर छोटे पर्दे पर वापसी करते हैं या फिर नहीं।
