नहीं रहे ट्रैवल इनफ्लुएंसरर अनु ने सूद। 32 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। निधन की खबर से बुरी तरह टूटी दोनों गर्लफ्रेंड्स। पल-पल तड़पा रही हैं बॉयफ्रेंड की याद। हर कोने में हो रहा है यूबर का एहसास। सुबह-सुबह छलक उठे आंसू। दुल्हन बनने के संजो रही थी सपने। हमसफर को खोकर खो बैठी हैं सुत-बुत। अनुनय के निधन से परिवार में पसरा मातम।
घर का सबसे छोटा और लाडला बेटा कह गया दुनिया को अलविदा। लास वेगस में यूट्यूबर ने तोड़ा दम। ट्रैवल और सोशल मीडिया की दुनिया का था चमकता हुआ सितारा। क्या थी अनुनय की मौत की असली वजह। पुलिस के सामने आया चौंका देने वाला सच। सोते-सोते इन्फ्लुएंसरर की थमी सांसे। नहीं देख पाया सुबह का सवेरा। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि 6 नवंबर का दिन सोशल मीडिया की दुनिया और अनुय सूद के फैंस के लिए बेहद ही मनहूस साबित हुआ।
महज 32 साल की उम्र में सभी के चहेते अनुय इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हर किसी को सदमे और हैरानी में डाल दिया है। उनके फैंस और हर कोई इस सदमे में था कि अचानक यह सब कैसे हो गया था। अनुनय के परिवार ने उनके मौत की पुष्टि जरूर की थी लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई थी।
गौरतलब है कि अब यूबर की निधन को लेकर एक चौंका देने वाला सच सामने आया है। जी हां, बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में उन्होंने सोते-सोते दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अनुय शूट कर होटल के कमरे पर पहुंचे थे। लेकिन सुबह को सोकर ही नहीं उठे। टीम के सदस्यों ने उन्हें उठाने की काफी कोशिश की। हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी वह नहीं उठे।
इसके बाद उन्हें फॉरेन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्हें घोषित कर दिया। अनुय तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अनुनय के नोएडा वाले घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड का कहना है कि अनुय की मां दुबई में है। वो वहां से नोएडा लौट रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह में को नोएडा लाया जाएगा। बता दें कि अनुय की निधन की खबर से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड को भी गहरा सदमा लगा है। उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी ने अनुनय को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसको पढ़ने के बाद उनके दर्द को समझा जा सकता है। उन्होंने अनुय के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर डालते हुए लिखा। मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि तुम चले गए हो। दिल बहुत भारी लग रहा है और हर चीज खालीखाली लगती है। तुम मेरे साथी मेरा सहारा और मेरी जिंदगी थे। अब तुम्हारे बिना कैसे रहूं समझ नहीं पा रही हूं। तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज और तुम्हारे मैसेज सब कुछ तुम्हारी याद दिलाते हैं।
कुछ दिन पहले हम साथ में अपने फ्यूचर की बातें कर रहे थे और आज मैं तुम्हारे बिना जीने की कोशिश कर रही हूं। मैं हमेशा तुम्हें प्यार करती रहूंगी। चाहे तुम अब इस दुनिया में नहीं हो। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे। आई लव यू। रेस्ट इन पीस। बता दें कि सिर्फ शिवानी ही नहीं बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड वृंदा का भी दर्द छलका है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज के जरिए अपना दर्द जाहिर किया है। करीब 2018-19 में ऊंचे पहाड़ों की वादियों में शुरू हुआ यह रिश्ता सोशल मीडिया की एक खूबसूरत कहानी बन गया था। उस समय अनुय पहले से ही एक सफल ट्रैवल ब्लॉगर थे।
जबकि वृंदा किसी दूसरे प्रोफेशन से जुड़ी हुई थी। दोनों की मुलाकात पहाड़ों के लिए दोनों के साझा प्यार के चलते हुई। ट्रैवलिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिले। धीरे-धीरे अनुय ने वृंदा को कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जोड़ा और साथ मिलकर उन्होंने दुनिया भर के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद किया। साथ ट्रैवल करते-करते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि सगाई के एक साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
