विवाह एक्ट्रेस पर हुआ जादू। रातोंरात चौपट हो गया सक्सेसफुल करियर। एक के बाद एक बंद पड़ी बिग बजट फिल्म्स। मिट्टी में मिल गया बना बनाया करियर। शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड का हाल बेहाल। पुराने दिन याद कर जो कहा उड़ गए सबके होश। विवाह हो, इश्क विषक हो या मैं हूं ना। अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अमृता राव पर जादू हुआ था। जी हां, यह एकदम सच है। एक वक्त पर उन्होंने तीन बड़ी फिल्में साइन की थी जो रातोंरात बंद पड़ गई थी।
उन पर एक शख्स ने वशीकरण करवाया था। इतना सक्सेसफुल करियर चौपट हो गया था। और यह हम नहीं कह रहे हैं, यह खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बताया है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी और करियर को लेकर बड़े-बड़े राज खोले हैं।
जिसे सुनने के बाद उनके फैंस के होश उड़ गए। विवाह एक्ट्रेस अमृता राव को हाल ही में जॉली एलएलबी 3 में देखा गया था। अपनी दमदार एक्टिंग और क्यूट लुक से उन्होंने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई हुई है।
अमृता राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने ब्लैक मैजिक को लेकर एक्ट्रेस से एक सवाल पूछ लिया और बताया कि जो सिंपल और साफ दिल के होते हैं वह डार्क साइड से ज्यादा अट्रैक्ट हो जाते हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने दावा किया कि एक बार वो अपने गुरु जी से मिलने गई थी।
उन्होंने उस वक्त तो आशीर्वाद दे दिया लेकिन एक-द दिन बाद उनकी मां से कहा कि उनकी बेटी पर किसी ने काला जादू किया है। किया गया है। अमृता यह बात सुनकर चौंक गई थी।
अमृता राव ने आगे कहा, “मैं जैसी बात पर अपनी लाइफ में कभी भरोसा नहीं करती। अगर यह बात उन गुरुजी के अलावा किसी और ने बोली होती, तो मैं यकीन नहीं करती। मुझे पता है कि वह जेन्युइन है।” एक्ट्रेस ने पर कहा, “उनें कुछ भी खोने का मलाल नहीं है। कुछ पाने की इच्छा नहीं है। उन्होंने मुझे बस सच बताया।” उनकी बातें सुनने के बाद मुझे लगा कि शायद मुझ पर जादू हुआ था। अभी तक मैंने दूसरी एक्ट्रेसेस से ही सुना था कि इंडस्ट्री में जादू होता है। हालांकि मुझे कभी ऐसा फील नहीं हुआ था।
अमृता ने अपने करियर के सबसे बुरे वक्त को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने एक वक्त पर तीन बड़ी फिल्में साइन की थी और सभी बड़े बैनर की फिल्में थी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह थी कि तीनों ही फिल्में बनी ही नहीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था। लेकिन जब फिल्म बंद हो गई तो उन्हें सारे के सारे पैसे लौटाने पड़ गए थे। वहीं आपको बता दें फिल्म विवाह के बाद अमृता राव का स्टारडम इस कदर था कि मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन ने फिल्म विवाह के बाद एक्ट्रेस को अपना म्यूज यानी कि प्रेरणा मानकर उनकी एक खूबसूरत पेंटिंग भी बनाई थी और फिर उसे अमृता राव को गिफ्ट किया था।
