जहां एक तरफ पब्लिक आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जानती है, वहीं दूसरी तरफ खुद फिल्म मेकर्स आमिर खान की इस परफेक्शनिस्ट वाली आदत से परेशान हैं और कई ऐसे फिल्म मेकर्स हैं जो आमिर खान के साथ इसी वजह से काम नहीं करते हैं क्योंकि एक छोटे से सीन के लिए भी वह घंटों डिस्कशन करते हैं और उसके रीटेक्स कर देते हैं। उनकी इसी आदत से तंग आकर डायरेक्टर महेश भट्ट ने उनके साथ काम करना सालों पहले छोड़ दिया था।
इनफैक्ट आमिर से तंग आकर महेश भट्ट ने आमिर के साथ शूट कर रहे एक फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। यह फिल्म थी गुलाम। जी हां, गुलाम फिल्म फेमस तो बहुत हुई लेकिन इस फिल्म को लेकर चर्चा यह भी है कि जहां एक तरफ फिल्म के ऑफिशियल डायरेक्टर महेश भट्ट थे, वहीं फिल्म को पूरी तरह से विक्रम भट्ट ने ही शूट किया और इस फिल्म के बाद आमिर खान और महेश भट्ट के बीच अच्छी खासी दूरियां आ गई थी। इसी फिल्म से जुड़े एक्टर दीपक तिजोरी ने खुलासा किया है कि गुलाम फिल्म के दौरान महेश भट्ट आमिर खान के डिस्कशन से इतने ज्यादा तंग हो गए कि उन्होंने यह कह दिया कि मैं आमिर खान को नहीं झेल सकता हूं। मैं इस फिल्म से निकल रहा हूं।
महेश भट्ट ने अपने वन ऑफ द इंटरव्यू में खुलासा किया कि कोई व्यक्ति अगर अपनी मेहनत के बोझ तले दबा हुआ होता है तो वह बोझ वो उसके आसपास वालों को भी देता है और खासकर तब जब आप एक बड़े बजट वाली फिल्म बना रहे हो। जाहिर सी बात है आमिर खान फिल्म मेकिंग में भी घुस जाते हैं और फिर वो एक-एक सीन पर लंबा-लंबा डिस्कशन करते हैं। इस वजह से फिल्म में बहुत चेंजेस आते हैं। कई सीन्स रीशूट करने पड़ते हैं।
फिल्म डिले होती है जिससे फिल्म की कॉस्टिंग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और असल में सारा बोझ डायरेक्टर पर आता है। महेश भट्ट ने यह भी बताया कि एक बार दिल है कि मानता नहीं मैं। आमिर खान की क्या भूमिका रहेगी? क्या उनका रोल रहेगा? इस पर आमिर खान ने महेश भट्ट से 10 घंटे तक डिस्कशन कर लिया।
फिल्म की शूटिंग कुछ भी नहीं हुई। उन्हें लगता है कि आमिर खान के साथ काम करना टाइम कंज्यूमिंग है। इसीलिए गुलाम फिल्म को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया यह कहते हुए कि यह एक फिल्म है। मेरी जिंदगी से बड़ी यह फिल्म नहीं है। इतनी भी खास यह फिल्म मेरे लिए नहीं है कि मैं पूरी लाइफ इसे समर्पित कर दूं। तो जाहिर सी बात है उन्होंने इनडायरेक्टली कहा था कि आमिर खान की वजह से उनके डिस्कशन और डिटेलिंग की वजह से यह फिल्म डिले हो रही थी और महेश भट्ट इतना टाइम नहीं देना चाहते थे इस फिल्म को।
