बॉलीवुड एक्टर और हेमैन धर्मेंद्र की खबरों ने हर किसी को परेशान कर दिया है। जहां एक ओर परिवार तो वहीं फैंस भी भावुक हो रहे हैं। इसी बीच को एक्टर और सबसे करीबी दोस्तों में से एक अमिताभ बच्चन भी स्तब्ध हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिससे लोगों ने उनके दुख की गहराई को नाप लिया।
अमिताभ बच्चन एक्स हैंडल पर लगातार पोस्ट करते रहते हैं। वह कई बार अतरंगी पोस्ट के कारण लोगों का ध्यान खींचते हैं। लेकिन आज का उनका पोस्ट लोगों को झकझोर रहा है। उन्होंने सिर्फ T 5561 लिखकर छोड़ दिया और इसके बाद से ही यूज़र्स को यह आभास हो गया कि उन्होंने यह दुख जताते हुए धर्मेंद्र के लिए ही पोस्ट किया है।
दरअसल यह संख्या उनके एक्स पर पोस्ट करने की है। यानी कि टी स्टैंड्स फॉर ट्विटर और 5561 का मतलब है इतनी संख्या का ट्विटर पोस्ट। लेकिन इसका खाली रहना। इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट भी किया। एक यूजर का कहना है कि साइलेंस फॉर वीरू।
एक यूजर ने कहा खाली सब कुछ कहता है जी। तो कुछ ने दोनों की यानी कि जयवी वाले भी शेयर किए हैं। एक यूजर का कहना है कि हिंदी सिनेमा का एक चैप्टर बंद हुआ।
