नौटंकी मत कीजिए। हद कर रहे हैं आप। फैंस ने लगाई अमिताभ बच्चन की क्लास। शहंशाह के एक स्टेटमेंट ने मचाया हड़कंप। लोगों ने दी डॉक्टर के पास जाने की सलाह। ईरान इजराइल से दुनिया परेशान। सामने आया एक्टर का अजीबोगरीब बयान। एक तरफ ईरान और इजरायल के बीच युद्ध हो रहा है जिससे दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है।
दूसरी तरफ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कोई उन्हें नौटंकी ना करने की सलाह दे रहा है तो कोई डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए कह रहा है।
अब आप भी सोच रहे होंगे कि 83 साल के अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या कह दिया, जिससे इंटरनेट पर लोग इतना गुस्सा हो गए और इतना बवाल हो रहा है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। अमिताभ बच्चन अपने अजीबोगरीब ट्वीट से हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देते हैं। पर अब उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है कि पढ़कर कुछ यूज़र्स भड़क गए हैं और कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है।
जैसा कि सभी जानते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार अक्सर ही ऐसे ट्वीट करते हैं जो किसी पहेली से कम नहीं होते। उनका मतलब समझने और ढूंढने में यूज़र्स को नानी दादी याद आ जाती है। लेकिन बिग बी को कोई खासा फर्क नहीं पड़ता लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे उनके फैंस गए और एक्टर को खूब खरी-खोटी सुना डाली। इस वक्त हर जगह ईरान और इजरायल के बीच को लेकर चर्चा हो रही है।
इसी बीच 1 मार्च को अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर सिर्फ दो शब्द लिखे हो गया। इसी को देखकर इंटरनेट यूज़र्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कुछ ने इस ट्वीट को इज़रायल और ईरान के बीच हो रहे हमलों से जोड़ा तो कुछ ने उनकी तबीयत से। लेकिन बहुत से यूज़र्स ने अपना आपा खो दिया और अमिताभ बच्चन पर ही गुस्सा निकाल दिया। उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा हां हो गया। आप चुप रहो अब। एक दूसरे यूजर ने कहा सर थोड़ा सेंसिबल ट्वीट किया कीजिए। एक और ने लिखा मेरा भी हो गया अमित जी। आप भी हद करते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या सर आपको शोभा देता है जो लोगों के समझ ना आए ऐसा ट्वीट करना। वहीं एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को सलाह दे दी है कि वह किसी अच्छे डॉक्टर को अपने पिता अमिताभ बच्चन को दिखा दें।
बता दें यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने ऐसे ट्वीट किए हो। वो आजकल अपने अजीबोगरीब ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर खूब बस बना रहे हैं। इसी बीच इस नए ट्वीट ने लोगों को गुस्सा दिला दिया है। हालांकि एक्टर की तरफ से फिलहाल कोई सफाई नहीं पेश की गई है। प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो अमिताभ बच्चन अभी कल की 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगी।
जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म में कमल हासन, प्रभास और दिशा पाटनी भी शामिल हैं। कहा जा रहा है साईं पल्लवी ने फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले ही कौन बनेगा करोड़पति 18 का शूट खत्म किया था।
