अमिताभ के 100 करोड़ के बंगले ‘जलसा’ पर चढ़ाया गया 500 रूपये का प्लास्टिक,क्यों आई ऐसी नौबत ?

शहंशाह अमिताभ बच्चन का देसी जुगाड़ 100 करोड़ के जलसा पर ₹500 का प्लास्टिक चढ़ाया। ढक गया बिग बबी अमिताभ बच्चन का बंगला। क्यों अपनाना पड़ा यह देसी जुगाड़? थोड़ी सी बारिश में क्यों आई ऐसी नौबत? बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लगभग ₹100 करोड़ का बंगला जलसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नहीं नहीं बंगले की कीमत या उनके आलीशान लुक के लिए नहीं बल्कि 100 करोड़ के बंगले को बचाने के लिए ₹500 की प्लास्टिक चढ़ाई गई इसलिए। जी हां, यह कहना गलत नहीं होगा कि आखिरकार करोड़ों के बंगले को बचाने के लिए देसी जुगाड़ ही कामआया। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह नौबत आई क्यों? क्यों अपनाना पड़ा यह देसी जुगाड़? यही सब सवाल सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं जिसका जवाब हम आपके लिए लेकर आ गए हैं।

दरअसल मुंबई में मानसून की बारिश स्टार्ट हो गई है और अपने घर जलसा को बारिश से बचाने के लिए अमिताभ बच्चन ने बंगले को प्लास्टिक की शीट से ढक दिया है। सोशल मीडिया पर बिग बी के बंगले जलसा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि शहंशाह अमिताभ बच्चन के 100 करोड़ के बंगले जलसा पर ₹500 का प्लास्टिक चढ़ाया गया है। कहा जा रहा है कि बंगले कोबारिश से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

अब इन तस्वीरों पर यूज़र्स खूब मौज ले रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा प्लास्टिक ही रोके पानी झोपड़ा हो या अंबानी। तो एक और ने लिखा बंगले को सालों हो गए हैं। वो अपना पेंट बचाना चाह रहे हैं। बंगले पर प्लास्टिक शीट को लेकर अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन को उनकी बहू ऐश्वर्या राय को इग्नोर करने के लिए भी खूब ट्रोल किया गया था। बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो राजनीतिक औरसामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने में कभी पीछे नहीं हटते। वह हर दिन एक्स पर अपने विचार साझा करते हैं।

इतना ही नहीं वह अपने परिवार से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। खासकर उनकी फिल्मों के रिलीज़ के दौरान लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सवाल कर लिया कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता नंदा की सार्वजनिक तौर पर सराहना क्यों नहींकरते?

इसका जवाब देने से बिग बबी नहीं चूके और उन्होंने अपने एक बयान से लोगों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता नंदा की तारीफ करते हैं। खूब तारीफ करते हैं लेकिन उन्हें पब्लिकली यह करने की जरूरत नहीं है। इस सवाल जवाब के बाद अब अमिताभ बच्चन का घर ट्रेंड कर रहा है और वह भी सिर्फ प्लास्टिक शीट चढ़ाने के चलते। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बी इस ट्रोलिंग का भी जवाब देंगे या नहीं

Leave a Comment