अर्जुन-सानिया की शादी में बंटा बच्चन परिवार, अभिषेक से अलग आए अमिताभ-जया।

शादी के बंधन में बंधा सचिन तेंदुलकर का बेटा। एक दूजे के हुए अर्जुन और सानिया। सचिन के बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे वीवीआईपी मेहमान। लेकिन दो टुकड़ों में बटा नजर आया बच्चन खानदान। इधर बेटे बहू के बिना आए अमिताभ और जया। उधर एक दूजे में खोए दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या। होली का हुड़दंग थमते ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर में शादी की शहनाइयां बजी हैं।

सचिन और अंजलि के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। तो खेल जगत से लेकर फिल्म और राजनीति की नामचीन हस्तियां अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की रॉयल वेरिंग की गवाह बनी। हां वो बात अलग है कि नामीगिरामी मेहमानों की भीड़ में सबसे ज्यादा सुर्खियां जिसके हिस्से में आई है वो कोई और नहीं बल्कि बच्चन परिवार है। सचिन अंजलि की खुशियों में शामिल होने और उनके बेटे बहू को आशीर्वाद देने बच्चन परिवार भी पहुंचा मगर एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग।

जी हां, अर्जुन और सानिया की ग्रैंड वेडिंग में बच्चन खानदान दो अलग-अलग टुकड़ों में बटा नजर आया। जहां अमिताभ बीवी जया बच्चन के साथ आए तो वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या राय मम्मी पापा से अलग एंट्री लेते दिखे। एक ही परिवार और मंजिल भी एक। एक साथ एक ही छत के नीचे रहने वाले बच्चन एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पहुंचे। पब्लिक इवेंट्स में जाने से परहेज करने वाले अमिताभ बच्चन अर्जुन और सानिया की शादी में सबसे पहले पहुंचने वाले बॉलीवुड मेहमानों में से एक रहे। अमिताभ बीवी जया बच्चन के साथ आए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद बिग बी बीवी जया के साथ किसी शादी का हिस्सा बने दिखे।

खास बात तो यह रही कि सीनियर बच्चंस मैचिंग आउटफिट में एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। बिग बी ने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना था जिसके साथ उन्होंने कंधे पर अपने सिग्नेचर स्टाइल में शॉल भी डाली थी। तो वहीं जया बच्चन ग्रीन बॉर्डर वाली क्रीम कलर की साड़ी पहने दिखी। इसके साथ ही उन्होंने बालों में गजरा लगाए अपने लुक को कंप्लीट किया। हालांकि इस दौरान अमिताभ और जया बच्चन दोनों मीडिया को पूरी तरह से अवॉइड करते दिखे। गाड़ी से उतरते ही दोनों वेन्यू के अंदर चले गए। अमिताभ बच्चन और जया ने कैमरों को पोज़ देना तो दूर कैमरों की तरफ देखना भी गवारा नहीं किया।

अमिताभ जया के शादी में पहुंचने के आधे घंटे बाद अभिषेक और ऐश्वर्या ने एंट्री ली। लगभग 2 महीने बाद अभी ऐश एक साथ पब्लिकली स्पॉट हुए और फैंस को कपल गोल्स देते दिखे। अपने स्टाइलिश अंदाज से इस रॉयल कपल ने कैमरों की अटेंशन गैब की। ब्लैक अचकन और सफेद पजामी में अभिषेक बच्चन बेहद हैंडसम लगे। तो वहीं ऐश्वर्या राय गजब ढती नजर आई। सितारों से सजे इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने खास सीक्वेंस और स्टोन वर्क वाला पाउडर ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था। चूड़ीदार सलवार के साथ ऐश्वर्या का यह सूट वाला लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

बालों को हल्का कर्ल दिए, माथे पर छोटी सी बिंदी और रेड लिपस्टिक लगाए ऐश्वर्या क्लासी और एलगेंट लुक में दिखी। अभिषेक के साथ इवेंट में एंट्री करते ही ऐश ने सारी की सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। बीवी का हाथ थामे अभिषेक उनका खास ख्याल रखते नजर आए।

अभी ऐश को एक साथ देख जहां फैंस इनकी खूबसूरत जोड़ी को किसी की नजर ना लगने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि एक ही फंक्शन में चारों बच्चन दो अलग-अलग जोड़ियों में क्यों पहुंचे? जहां फैंस इनके एक साथ आने और फैमिली पोस्ट देने का इंतजार कर रहे थे। वहीं अमिताभ जया और अभिषेक ऐश्वर्या ने अलग-अलग आकर अपने चाहने वालों को थोड़ा मायूस जरूर कर दिया

Leave a Comment