अमिताभ बच्चन की इस बहन का हुआ था दर्दनाक निधन,फ्लैट में मिला था देह।

हेमा मालिनी जैसा हूबहू चेहरा, अमिताभ की बहन का दर्दनाक अंत, घर पर मिली थी एक्ट्रेस की लाश। एक रात ने पलट दी ज़िंदगी, 37 साल बाद भी नहीं हुआ निधन का खुलासा, एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे फैंस। निधन की खबर सुन बॉलीवुड में हो गया था हंगामा। मुंबई को माया नगरी भी कहा जाता है।

माया ऐसी कि सालों लग जाएं और फिर भी राज से पर्दा ना उठ पाए। बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स ऐसे रहे जो शोहरत कमाने आए थे लेकिन जिंदगी से ही हाथ धो बैठे। ऐसा ही कुछ मधु मालिनी के साथ भी हुआ। जैसे ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा लोगों ने उन्हें हेमा मालिनी की हमशक्ल कहना शुरू कर दिया। जिससे उन्हें लगने लगा कि वो भी हेमा जैसी शोहरत हासिल कर लेंगी।

लेकिन किस्मत के आगे किसी की कहां चल पाई है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ साल बीते और फिर उनकी अचानक मौत हो गई। उनकी लाश उन्हीं के घर पर मिली। अब आप सोच रहे होंगे कि मधु मालिनी के साथ हुआ क्या जिसके चलते उनकी इतनी दर्दनाक निधन हुई? तो मुंबई में पली बड़ी एक सीधी साधी लड़की जिसके सपने आसमान जितने बड़े थे और हौसला भी उतना ही दमदार था।

नाम था रुक्साना। रुक्साना की किस्मत का एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब लोगों ने नोटिस किया कि उनकी शक्ल मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से काफी मिलती है। उन्हें भी बचपन से हीरोइन बनने का बहुत शौक था। जिसके चलते उन्होंने ऑडिशन देना शुरू किया। इंडस्ट्री में कदम रखते ही यह चर्चा और बढ़ गई कि वह हूबहू हेमा जैसी दिखती हैं। इस बात से इन्फ्लुएंस होकर उन्होंने अपना नाम बदलकर रुखसाना से मधु मालिनी रख लिया था। नया नाम और यह तुलना रुसाना के करियर के लिए खास पहचान बन गई और देखते ही देखते रुसाना मधु मालिनी बन गई। मधु ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की। असली ब्रेक उन्हें 1978 में मुकद्दर का सिकंदर से मिला जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहन का रोल निभाया था। इस रोल के बाद उनकी एक्टिंग को सराहा जाने लगा और वह एक बेहतरीन सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाने लगी।

मुकद्दर का सिकंदर के बाद मधु मालिनी लगातार बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आई। लावारिस एक दूजे के लिए खुद्दार और रजिया सुल्तान में उनका रोल भले ही सपोर्टिंग एक्ट्रेस का था, लेकिन उनका स्क्रीन प्रेजेंस ऑडियंस का ध्यान खींचने के लिए काफी था। 1983 की फिल्म अवतार में खलनायका बहू के रूप में उनका काम इतना दमदार था कि लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे। फिर एक खबर आई जिससे मधु के फैंस को तगड़ा झटका लग गया।

1980 के दशक के आखिर में वह अचानक सुर्खियों में आ गई। लेकिन इस बार वजह खुशी की नहीं थी। वह अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। उनकी उम्र उस समय सिर्फ 33 साल थी। मौत का कारण आज तक साफ नहीं हो पाया है। जांच चली लेकिन किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। और उनकी जिंदगी की कहानी हमेशा हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

Leave a Comment