अहमदाबाद विमान दुर्घटना: यात्रियों के बारे में एयर इंडिया ने क्या बताया ?

तो गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट जो है AI171 दोपहर 1:38 पर इसने उड़ान भरी और 140 पर यह विमान जो है वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद अभी तक राहत और बचाव का काम चल रहा है। इन सबके बीच एयर इंडिया की ओर से जो जानकारी आई है वो हम आपको बताते हैं। सबसे पहला ट्वीट एयर इंडिया ने किया वो आपको बताते हैं एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से जिसमें यह बताया गया पहली जानकारी यह दी गई कि फ्लाइट एआई71 जो कि अहमदाबाद से लंदन के गेटवे के लिए उड़ान भर रही थी।

आज यानी 12 जून 2025 को एक हादसे का शिकार हो गई। इस समय हम घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और जैसे ही कोई पक्की जानकारी मिलती है हम अपनी वेबसाइट अपना उन्होंने वेबसाइट का एड्रेस दिया और ट्विटर हैंडल यानी एक्स हैंडल वहां पर अपडेट शेयर करेंगे। एयर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से यह बयान आया। तो पहला ट्वीट एयर इंडिया की ओर से यह आया और उसके बाद एयर इंडिया ने दूसरा ट्वीट किया कुछ देर बाद। वो भी हम आपको बताते हैं। तो ये पहला ट्वीट एयर इंडिया की ओर से किया गया अब से करीब 1 घंटे पहले यानी करीब 2:30 बजे ये ट्वीट किया गया।

उसके बाद यह दूसरा ट्वीट जो आपको इस समय आपके स्क्रीन पर नजर आ रहा है। ये ट्वीट किया गया 3:26 यानी 3:30 बजे के आसपास ये ट्वीट किया गया। इसमें एयर इंडिया ने पूरी डिटेल में जानकारी दी कि आखिर क्या हुआ, कैसे हुआ वो तमाम जानकारी। तो उसके बाद एयर इंडिया ने ये पुष्टि की कि अहमदाबाद से लंदन के गेटवे जा रही फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद एक दुर्घटना का शिकार हो गई। यह फ्लाइट आज दोपहर 1:38 पर दोपहर के अहमदाबाद से रवाना हुई। इसमें कुल 24200:02:13 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यह एक बोइंग 787 विमान था। सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडियन मूल के नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक थे। और घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन सबके साथ ही साथ एयर इंडिया ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस समय स्क्रीन पर भी वह हम फ्लैश कर रहे हैं। वो हेल्पलाइन नंबर है 18800 56914। एक बार फिर से आपको वो नंबर बता देते हैं। 18800 56914 यह विशेष हेल्पलाइन नंबर है। एयर इंडिया की ओर से जारी किया गया है। तो इस पर जानकारी एयर इंडिया की ओर से दी जा रही है। यात्री या उनके परिजन कोई भी कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। साथ ही साथ Air इंडिया ने अपने बयान में यह भी कहा है कि इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों के साथ वह पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे की जो भी जानकारी होगी वो एयर इंडिया की वेबसाइट और Air इंडिया का जो एक्स अकाउंट है वहां पर रेगुलर रूप से वह लोग शेयर करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने मीडिया के लिए भी एक नोट जारी किया है

खासतौर पर। उसमें ये लिखा है कि हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो यात्रियों के लिए जो हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है उस पर कॉल ना करें। मीडिया के लिए एक अलग से नंबर जारी किया गया है। वो नंबर भी डिस्प्ले हो रहा है 9821414954 तो यह नंबर मीडिया के लिए है 9821414954 और जो हेल्पलाइन नंबर है जिस पर यात्री के जो परिजन हैं जो उनके रिश्तेदार हैं वो उस पर कॉल कर सकते हैं। वो नंबर है एक बार फिर से आपको बता रहे हैं 1880056914 तो यह विशेष हेल्पलाइन नंबर और उसके बाद यह नंबर मीडिया के लिए। अब इन सबके बाद टाटा कंपनीज की ओर से भी एक जानकारी आई। ट्वीट शेयर किया गया। जो चेयरमैन है एयर इंडिया के एन चंद्रशेखरन उनकी ओर से क्या बताया गया वह भी आपको बताते हैं। यह देखिए ट्वीट है और इसमें लिखा उन्होंने कि बहुत ही गहरे दुख के साथ मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई71 जो कि अहमदाबाद से लंदन के गेटवे के लिए उड़ान भर रही थी। आज एक बेहद दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोग और उनके परिवारों, प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और गहन शोक संवेदना हैं।

इस समय हमारी पहली प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना है। हम राहत और बचाव कार्य में लगे आपातकालीन दलों की हर संभव मदद कर रहे हैं और सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक सहयोग और देखभाल के लिए पूरी ताकत से प्रयास कर रहे हैं। जैसे-जैसे आधिकारिक और पक्की जानकारी मिलती जाएगी, हम आपके साथ अपडेट शेयर करेंगे। इन्हीं एक्स हैंडल और अपनी वेबसाइट के माध्यम से साथ ही साथ हमने एक इमरजेंसी सेंटर भी बना दिया है जो कि परिजनों को जानकारी देने में या उनकी हेल्प करने के लिए एक विशेष सपोर्ट टीम भी गठित की गई है और फिर से हम आप दर्शकों को वो विशेष नंबर जो जारी किया गया है एयर इंडिया की ओर से वो बता देते हैं। वो नंबर है 18800 56914।इस नंबर पर यात्रियों के परिजन जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Leave a Comment