अंबानी परिवार में फिर बजी शहनाई,ननद दीप्ति सलगांवकर के बेटे की शादी में चहकीं नीता।

अंबानी परिवार में फिर गूंजी शहनाइयां। कोकिला बहन के परिवार में पड़े नई बहू के शुभ कदम। शादी के बंधन में बंधा नीता अंबानी की छोटी ननद। दीप्ति का बेटा विक्रम। भांजे की शादी में नीता अंबानी ने निभाया बड़ी मामी का फर्ज। सिंदूरी साड़ी। हीरो के जवाहरात। रॉयल लुक में छाई नीता। तो [संगीत] रेशम के लहंगे में अप्सरा लगी छोटी बहू राधिका। सोने की कढ़ाई वाले लहंगे में छोटी भाभी को टक्कर देती दिखी ईशा।

जी हां, अंबानी परिवार में एक बार फिर शहनाइयां गूंजी हैं। मुकेश अंबानी की छोटी बहन दीप्ति सलगांवकर ने अपने घर में नई बहू का स्वागत किया है। दीप्ति और दत्तराज सलगंकर के बेटे विक्रम सलगांवकर अपनी खूबसूरत मंगेतर श्वेना पोए रायतुरकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्रम और श्वेना की ग्रैंड वेडिंग के कई वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसने हर किसी का ध्यान बटोरा है।

Jio वर्ल्ड सेंटर में संपन्न हुई इस शादी में अंबानी परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुकेश और नीता अंबानी बड़े मामा-मामी का फर्ज निभाते दिखे तो अंबानी परिवार की मुखिया खोखिला बेेन अंबानी ने अपने बड़े नाती और नई बहू को स्पेशल अंदाज में आशीर्वाद दिया।

सोशल मीडिया पर विक्रम की बारात की एक तस्वीर सामने आई है। वाइट कलर की ओपन विंतेज रोल्स रॉयस में विक्रम की बारात निकली। खास बात यह है कि दूल्हा बने बड़े भाई की गाड़ी खुद आकाश अंबानी ड्राइव कर रहे थे। ऑफ वाइट कुर्ते के साथ रॉयल ब्लू कलर की नेहरू जैकेट पहने आकाश बेहद हैंडसम लुक में नजर आए।

नई बहू का भी एक वीडियो सामने आया है। हैवी डिजाइनर लहंगे और सिर से पैर तक [संगीत] हीरों के जड़ाऊ गहनों में लदी श्वेना जब मंडप में आती हैं तब उन्हें देख हर कोई अपनी पलकें झपकना भूल जाता है। हालांकि यहां भी दूल्हा दुल्हन से ज्यादा चर्चा अंबानी लेडीज के रॉयल लुक्स की हो रही है और ऐसा होना बनता भी है। जब भी परिवार में कोई फंक्शन होता है तो सास नीता अंबानी से लेकर उनकी बहुएं राधिका श्लोका और घर की बेटी ईशा तक हर कोई यूं सजता है कि देखने वाले देखते रह जाएं। भांजे की शादी में नीता अंबानी ने एक बार फिर अपने क्लासी और शाही अंदाज से [संगीत] लोगों की तारीफें बटोरी। वेडिंग फंक्शन के लिए नीता अंबानी ने सिंदूरी साड़ी पहनी।

सीधे पल्ले की हैवी साड़ी के साथ नीता अंबानी अनकट डायमंड और एम्रल का जड़ाऊ रानी हार पहने नजर आई। माथे पर मांग टीका, कानों में मैचिंग जड़ाऊ इयरिंग्स, डायमंड कंगन पहने नीता अंबानी महारानी लुक में नजर आई। वेडिंग फंक्शन से नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका का लुक भी सामने आया है। जो हर किसी का दिल चुरा ले गया है। राधिका अंबानी ने अपने देवर की शादी के लिए खास आईवरी लहंगा चुना जिसमें वह किसी अप्सरा की तरह खूबसूरत लगी। राधिका का यह ऑफ वाइट घाघरा अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से है।

अपने इस हैवी लहंगे के साथ राधिका ने पर्ल, डायमंड और एम्रल्ड की ज्वेलरी को टीम अप किया था। लाइट मेकअप में राधिका बेहद खूबसूरत लगी। वैसे स्टाइल और फैशन के मामले में अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी भी कम नहीं है। भाई की शादी के लिए ईशा ने भी अपना रॉयल लुक चुना। ईशा गोल्ड जरदोजी से सजे गोल्डन शेड वाले हैंम एंब्रॉयडेड घागरे में सजी।

जिसके साथ उन्होंने अपनी मम्मी नीता अंबानी की ज्वेलरी पहन अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाए। ईशा के साथ ही उनकी बेटी आद्या का लुक भी सामने आया है। नन्ही सी आद्या पटोला घाघरा चोली में बेहद खूबसूरत लगी। हालांकि इस रॉयल वेडिंग से नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी का लुक अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को इंतजार है श्लोका के शाही लुक के दीदार का। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Comment