कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कोकिला बहन अंबानी? अंबानी परिवार की सबसे ‘अमीर’ सदस्य !

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती। अचानक लंदन में बिगड़ी तबीयत। चिंता में आए बेटे मुकेश अनिल अंबानी। सादगी पसंद कोकिलाबेन के लिए दुआएं भेज रहे फैंस। कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कोकिलाबेन अंबानी। निभाती हैं अंबानी परिवार में कई अहम रोल। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 91 साल की कोकिलाबेन अंबानी को आज सुबह ही लंदन से एयरलिफ्ट के जरिए मुंबई लाया गया। जिसके बाद उन्हें एचए Reliance अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत किस वजह से खराब हुई है? उन्हें हुआ क्या है? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है बढ़ती उम्र की वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। जिसकी वजह से उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। राहत की बात यह है कि अब उनका इलाज चल रहा है और अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ परिवार के लोग भी उनका खूब ध्यान रख रहे हैं।

कोकिला बेन अंबानी इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके बारे में फैंस सब कुछ जानना चाह रहे हैं। खासकर यह कि कोकिला बेन अंबानी कितनी संपत्ति की मालकिन है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनके कितने शेयर्स हैं? सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। कोकिला बहन अंबानी 91 साल की हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैसा कि सभी जानते हैं वह रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मां।

भारत के सबसे बड़े और अमीर अंबानी परिवार की मुखिया हैं कोकिला बेन अंबानी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश और अनिल के बीच मतभेद बढ़ गया था। इस झगड़े को कोकिला बेन ने ही सुलझाया था। उन्होंने रिलायंस की संपत्तियों का बंटवारा कराया। जिससे विवाद का समाधान हुआ और परिवार में शांति बहाल हुई। वहीं कोकिला में इनके हिस्से में क्या आया वह बताते हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 18,000 करोड़ आंकी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोकिलाबेन के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 1.57 करोड़ शेयर हैं। जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 0.24% है। यह उन्हें रिलायंस में सबसे ज्यादा शेयर रखने वाली अंबानी परिवार की सदस्य बनाता है।

वहीं बता दें उनकी तुलना में मुकेश अंबानी के पास कंपनी के लगभग 0.12% हिस्सेदारी है। आपको बता दें कोकिलाबेन अंबानी और धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे हैं। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर। कोकिलाबेन का जन्म 1934 में जामनगर गुजरात में हुआ था। उन्होंने भारत की आजादी से पहले के समय से लेकर आज के आधुनिक दौर तक का सफर देखा है। जामनगर अंबानी परिवार के लिए खास है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्री की रिफाइनरी यहीं स्थापित की गई थी। हाल ही में अनंत अंबानी की प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन भी जामनगर में ही हुई थी।

कोकिलाबेन अंबानी ने धीरूभाई अंबानी से साल 1955 में शादी की थी। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि धीरूभाई अंबानी ने उन्हें अंग्रेजी सीखने के लिए प्रेरित किया था ताकि वह बड़े अधिकारियों और मेहमानों से आत्मविश्वास के साथ बात कर सकें। जबकि उनकी पढ़ाई गुजराती मीडियम स्कूल से हुई थी।

Leave a Comment