म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और अरिजीत सिंह ने कई गानों पर साथ काम किया है। वह अरिजीत को भारत का नंबर वन सिंगर मानते हैं। हाल ही में अरिजीत के बारे में बात करते हुए अमाल ने एक बड़ा खुलासा किया। उनके मुताबिक अरिजीत सिंह 1 करोड़ के गाने को भी ठुकरा देते हैं और उनकी इसी बात ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को नाराज कर दिया है। कई लोगों ने तो उन्हें फिल्म से बाहर निकालने की भी कोशिश की है।
मिर्ची प्लस से हुई बातचीत में अमाल ने अरिजीत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत से लोगों ने कोशिश की कि अरिजीत को गाना ना मिले। बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा। आमाल के मुताबिक जिसके साथ भगवान होता है, जिसके पास अपने परिवार का आशीर्वाद और उसके अच्छे कर्म होते हैं, उसे आप रोक नहीं सकते। मुझे नहीं पता कि अरिजीत किस चीज के बने हैं। पर इस इंडस्ट्री में भगवान के सबसे करीब वही हैं।
वो यहां कोई पॉइंट प्रूव करने नहीं आए हैं। हम दोनों में एक बात कॉमन है। वो यह कि हम दोनों पैसों से खरीदे नहीं जा सकते। अगर आप उन्हें ₹1 करोड़ देकर कहें कि यह गाना गा दो तो वह पैसा वापस लौटा देंगे और कहेंगे कोई अच्छा गाना लेकर आओ। कई म्यूजिक कंपोजर इस बात को लेकर नाराज हो जाते हैं कि उन्होंने अपना बेस्ट दिया फिर भी अरिजीत उसे गाने को तैयार नहीं।
शायद उन्होंने उस तरह के गाने बहुत बार गा लिए हैं और अब वो बोर हो चुके हैं। वो कहते हैं मैं खुद को थकाना नहीं चाहता। मुझे कुछ साबित नहीं करना। अमाल के मुताबिक पिछले चार-प सालों में कुछ एक्टर्स और म्यूजिक लेवल्स ने उन्हें रिप्लेस करने की कोशिश की है।
उनकी जगह दूसरे सिंगर्स को प्रमोट किया गया है। मगर अरिजीत की सक्सेस को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पिछले 10 सालों में अलग-अलग भाषाओं के 800 से अधिक गाने गाए हैं। स्पॉटिफाई पर वह टेलर शफ टॉरेड शरिन को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले आर्टिस्ट हैं। इस म्यूजिक प्लेटफार्म पर उनके 15 करोड़ 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवरर्स हैं।
