जहां गए अक्षय, वहां हारी टीम इंडिया, लॉर्ड स्टेडियम में अक्षय को देख फैंस हुए नाराज़।

अक्षय कुमार ने इंग्लैंड के लॉर्ड स्टेडियम में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का टेस्ट मैच देखा। इस मैच से अक्षय कुमार की तस्वीरें भी सामने आई जिसमें देखा गया कि अक्षय कुमार रवि शास्त्री के साथ बैठे हैं और अक्षय के पास उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना भी बैठी है। जहां एक तरफ अक्षय कुमार के लुक की तारीफ हो रही है। वो कितने रॉयल और कितने हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की लॉर्ड्स में प्रेजेंस को लोगों ने मनहूस कह दिया है क्योंकि अक्षय कुमार कल मैच देखने पहुंचे और कल इंडिया हार गई। बस इसी के चलते इस हार का पूरा का पूरा ठीकरा अक्षय कुमार के सिर पर डाला गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग यह पोस्ट कर रहे हैं कि अक्षय कुमार की वजह से ही हम कल हारे हैं।

अक्षय कुमार को मैच देखने जाना ही नहीं चाहिए था। अक्षय कुमार टीम इंडिया के लिए अच्छे नहीं है। इसीलिए हमारी टीम हारी है। सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी खुद को टीम इंडिया के लिए मनहूस मानते हैं। वो कई बार सोशल मीडिया पर यह खुलासा कर चुके हैं कि जब भी वो मैच देखते हैं हम मैच हार जाते हैं।

इनफैक्ट कई बार तो अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके फैंस से ही पूछते हैं कि मैच देखूं या रहने दूं? क्योंकि जब भी मैं देखता हूं तो हम मैच हार जाते हैं तो लोग उन्हें यही सजेस्ट करते हैं कि आप मैच से दूर ही रहो। जब इंडियन क्रिकेट टीम फील्ड पर होती है और क्रिकेट खेलती है तो उसे पूरा इंडिया जिताने के लिए अपने-अपने टोटके लगाता है।

इसमें सुपरस्टार्स भी शामिल है और अब अक्षय कुमार की लॉर्ड्स की प्रेजेंस को लोगों ने कह दिया है कि मनहू से यानी कि अक्षय कुमार लाइव मैच देखने ना ही पहुंचे तो अच्छा होगा। वैसे आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अपनी क्रिकेट टीम है स्ट्रीट क्रिकेट टीम के वो ओनर।

Leave a Comment