अलू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़। पुष्पा फेम एक्टर की दादी ने ली आखिरी सांस। दादी मां के निधन से सदमे में सुपरस्टार्स ब्रदर अलू अर्जुन और रामचरण। स्वर्गवासी दादी मां को आखिरी विदाई देने हैदराबाद पहुंचे अलू अर्जुन। चेहरे पर दिखा दर्द तो चश्मे के पीछे छिपाई नम आंखें। इस वक्त पुष्पा फेम सुपरस्टार अलू अर्जुन के घर से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। 94 की उम्र में अलू अर्जुन की दादी मां कनक रत्नम ने आखिरी सांस लेकर दुनिया से अलविदा जो कह दिया है।
अब यूं अचानक दादी का साथ छूट जाने से एक्टर को ना सिर्फ बड़ा झटका लगा है बल्कि परिवार और एक्टर पर दुखों का पहाड़ भी टूट गया है। बचपन से दादी के लाडले रहे पुष्पा एक्टर अलू अर्जुन दादी के निधन की खबर सुन पूरी तरीके से टूट चुके हैं और सारे कामकाज छोड़ दादी कनक रत्नम के आखिरी दर्शन करने के लिए हैदराबाद भी पहुंच चुके हैं।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अलू अर्जुन की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अलू रामलिंग्या की पत्नी अलू कनक रत्नम गरुड़ ने आज सुबह यानी कि 30 अगस्त को आखिरी सांस ली है। बता दें कि माया नगरी मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे अलू अर्जुन को जैसे ही दादी के निधन की बुरी खबर मिली वैसे ही पुष्पा एक्टर शूटिंग को बीच में ही छोड़कर हाई सिक्योरिटी के बीच हैदराबाद जाते हुए नजर आए हैं।
इस वक्त अलू अर्जुन की तस्वीरें भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां एक्टर के चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है। साथ ही अलू अर्जुन चश्मे के पीछे अपनी नम आंखों को भी छिपाते हुए नजर आए हैं।
सिर्फ अलू अर्जुन ही नहीं दादी मां के आखिरी सांस की सच्चाई जानने के बाद कनक रत्नम के दूसरे पोते और एक्टर रामचरण पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। बड़े भाई की तरह ही रामचरण भी बुरी खबर को सुनने के बाद मैसूर में चल रही अपनी अपकमिंग फिल्म पेरी की शूटिंग छोड़कर तुरंत हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।
खबरों की मानें तो रामचरण भी परिवार के इस मुश्किल वक्त में जल्द ही हैदराबाद पहुंच जाएंगे और दादी के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 94 की उम्र में अब आखिरी सफर पर निकल पड़ी अलू अर्जुन की दादी अपने पीछे रोते बिलखते परिवार और दिल अजीज पोतों को छोड़कर चली गई हैं।
जानकारी के लिए बता दें उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा। जाहिर है यह वक्त पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल है और इस वक्त परिवार कनक रत्नम के अंतिम संस्कार की तैयारियों में भी जुटा हुआ है।
गौर करने वाली बात है कि अलू अर्जुन की दादी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी दिवंगत दादी की थ्रोबैक प्यारी तस्वीरें भी तेजी से वायरल होना शुरू हो गई हैं। जिसमें 2024 में पुष्पा 2 स्टैंपिड केस में गिरफ्तारी के बाद जब अलू अर्जुन घर लौटे थे तो उनकी दादी अपने लाडले पोते की आरती और नजर उतारती नजर आई थी और अलू अर्जुन भी अपनी दादी के पैर छूते दिखे थे।
अब यही पुरानी तस्वीरें एक बार तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर चाहने वाले इमोशनल हो रहे हैं और अलू अर्जुन की दादी के लिए प्रार्थना करते हुए भी नजर आ रहे हैं।