35 करोड़ का अपार्टमेंट छोड़ 250 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुए रणबीर आलिया। पहली बार आलिया ने दिखाई कपूर्स के पुश्तैनी बंगले की झलकियां। बेटी राह को गोद में बैठाकर रणबीर ने बीवी संग की गृह प्रवेश पूजा। ऋषि कपूर की खूबसूरत यादों से नीतू ने सजाया है आलीशान आशियाना।
भावुक हुए रणबीर तो रो पड़ी नीतू। दिवाली के शुभ मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने महल जैसे बंगले में शिफ्ट हो गए थे। 250 करोड़ की कीमत का यह बंगला उसी जमीन पर बना है .
जहां कभी बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर का आइकॉनिक कृष्णा राज बंगला होता था। छह मंजिला बंगले में शिफ्ट होने के लिए नीतू रणबीर ने दिवाली का शुभ मौका चुना था। जिसके बाद से ही फैंस रालिया के आलीशान आशियाने के इनसाइड झलक देखने का पलकें बिछाए इंतजार कर रहे थे। और अब डेढ़ महीने की देरी से ही सही लेकिन ये इंतजार खत्म हुआ। कुछ चुनिंदा तस्वीरें शेयर कर कपूर बहू आलिया ने अपने पुश्तैनी ससुराल में गृह प्रवेश की झलकियां दिखाई है। जिन्हें देख कहा जा सकता है कि इंतजार का फल मीठा होता है।

यूं तो इस पोस्ट के जरिए आलिया ने बेटी राह के तीसरे जन्मदिन, नए घर में एंट्री और बहन शाहीन के कोजी बर्थडे सेलिब्रेशन की मिलीजुली यादों को शेयर किया है। लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान कपूर के गृह प्रवेश की तस्वीरों ने बटोरा है। गृह प्रवेश के मौके पर आलिया ने पीच कलर की प्लेन ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने जरदोज़ी वर्क वाला हैवी गोल्डन ब्लाउज पेअर अप किया था। बालों का स्लीक मन बनाकर बालों में गजरा लगाए और कानों में एयररिंग्स पहने कपूर बहू रानी बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणबीर वाइट कुर्ता पजामा पहने बेहद हैंडसम लगे।

इस तस्वीर में दोनों एक साथ अपने घर में एंट्री करते दिख रहे हैं। जहां दरवाजे पर अक्षत कलश भी रखा है। यहां आलिया हवन में बैठी है। तो इस फोटो में दोनों हवन में आहुति डालते दिख रहे हैं। रणबीर ने अपने इस घर को पापा ऋषि कपूर की खूबसूरत यादों से सजाया है। यह तस्वीर बेहद प्यारी है। ऋषि कपूर की बेहद खूबसूरत ब्लैक एंड वाइट फोटो फ्रेम के सामने रणबीर नजर आ रहे हैं। पापा को वह हाथ जोड़े प्रणाम कर रहे हैं। इस तस्वीर में नीतू कपूर का इमोशनल मोमेंट कैप्चर हुआ है जो पति को याद कर भावुक हो गई और आलिया के गले लग रो पड़ी। यह फोटो भी बेहद क्यूट है।

आलिया ने राह का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन उनकी झलक तो दिखा ही दी। जो पापा की गोद में बैठ हाथों में चावल लिए गृह प्रवेश पूजा में हिस्सा लेती दिखी। आलिया ने राह के थर्ड बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक को भी दिखाया। पहली तस्वीर ननी राह के बर्थडे पार्टी की है जिसमें मम्मा और बेटी दोनों ही पिंक आउटफिट में दिख रहे हैं।
यह है राह का यम्मी बर्थडे केक जो उन्हीं की तरह दिखने में बेहद खूबसूरत है। इस फोटो में महेश भट्ट बेटी और बीवी को कैप्चर करते नजर आ रहे हैं। बहन शाहीन के बर्थडे सेलिब्रेशन और क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत की झलक भी आलिया ने दिखा दी है। इन तस्वीरों को देख फैंस खुश हुए जा रहे हैं और कपूरस को नए घर में शिफ्ट होने की बधाइयां भी दे रहे हैं।
