250 करोड़ की आलीशान प्रॉपर्टी में आलिया की ननंद को मिला हिस्सा। नीतू कपूर की फरमाइश पर रिधिमा को विरासत में मिला अपना अधिकार। कृष्णा राज मेंशन में बेटी दामाद के लिए बनवाया लैविश रूम। तो भांजी समारा के लिए भी बनवाई खास जगह। तो वहीं दूसरी तरफ सेवन स्टार होटल से कम नहीं है रिधिमा का ससुराल। दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर बनाया ड्रीम होम।
जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि रणबीर और आलिया का नया घर तकरीबन 5 साल बाद बनकर ऑलमोस्ट तैयार हो चुका है। कई सालों की मेहनत और प्लानिंग के बाद यह घर तैयार हुआ है और जल्द ही कपूर परिवार इसमें शिफ्ट होने वाला है। 250 करोड़ के कृष्णा राज मेंशन की झलक सोशल मीडिया पर सामने भी आ गई है। हालांकि फर्स्ट लुक सामने आते ही बवाल भी मच गया था। कपूर परिवार की बड़ी बहू आलिया ने पैप्स और मीडिया पर उनकी प्राइवेसी इनवेड करने पर खूब लताड़ लगाई थी।
तो वहीं अब कपूर परिवार की विरासत को लेकर कई खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया के आलीशान बंगले में ननद रिधिमा का भी कुछ प्रतिशत हिस्सा होने वाला है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बात का खुलासा रिद्धिमा ने खुद फराह खान के हालिया वॉग में किया है।
वेल, अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग वॉग से इस वक्त सुर्खियों में रहने वाली फराह खान हाल ही में रिधिमा कपूर साहानी के घर पहुंची। इस ब्लॉग में उन्होंने एक्ट्रेस के ससुराल का इनसाइड नजारा भी दिखाया और साथ ही कपूर परिवार के कुछ अंदरूनी राज भी निकलवाए। इसी राज में से एक है आलिया की ननंद का अपनी मां नीतू कपूर की फरमाइश पर प्रॉपर्टी में एक खास हिस्सा होना।
नीतू ने बेटी रिधिमा और दामाद भरत के लिए घर में स्पेशल रूम बनवाया है। ब्लॉग में जब रिधिमा से पूछा गया कि नए घर में उनका कोई फ्लोर है या नहीं। तो इस बात का जवाब मुस्कुराते हुए देती हैं और कहती हैं वहां मेरा एक रूम है। मैं अपनी मां के फ्लोर पर रहूंगी। वहां पर मेरे और भरत के लिए एक रूम है और समारा के लिए भी एक अलग रूम है। मेरी मां हमें अपने पास रखना चाहती हैं। रिधिमा के इस बात से साफ जाहिर हो गया कि कृष्णा राज मेंशन में परिवार के हर एक सदस्य को ध्यान में रखते हुए इस घर को बनवाया गया है। बता दें कि यह प्रॉपर्टी रणबीर के दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी जो साल 1980 में ऋषि और नीतू को विरासत में मिली थी। ऐसे में रणबीर ने अपने नए आशियाने का नाम भी अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा है। और अब विरासत में मिले इस घर को रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी को गिफ्ट कर दिया है।
अब जहां एक तरफ रणबीर और आलिया के नए घर की बात हो चुकी है तो एक झलक रिधिमा के ससुराल पर भी क्यों ना डाली जाए। बता दें कि बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी के बाद रिधिमा दिल्ली के बेहद ही खूबसूरत से बंगले में रहती हैं। यह बंगला सेवन स्टार होटल से कम नहीं है। घर के अंदर कदम रखते ही हर कोना लग्जरी से भरा दिखता है। ब्राउन शेड्स में सजा हुआ डाइनिंग रूम है। एक आरामदायक फैमिली बार और अलग-अलग बैठने की जगहें इसे और खास बनाती हैं। बंगले में एक अलग से बारबेक्यू ज़ोन है। एक बड़ा गार्डन भी है जो कि पूरी प्रॉपर्टी की एक साइड को कवर किए हुए है।
आलीशान बंगले में थ्री क्रिस्टल झूमर से सजा एंट्रेंस एरिया, कारपेट, बड़े शीशे पेंटिंग और विंटेज फर्नीचर जैसी कई लग्जुरियस चीजें हैं। रिदिमा ने जिस फ्लोर को अपना स्पेस बताया है, उसकी दीवारें और कंसोल टेबल फैमिली फोटोग्राफ और पेंटिंग से सजी है। इस फ्लोर पर एक डाइनिंग एरिया और एक लाउंजिंग एरिया है।
