दीवार फिल्म फिल्म इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्म है। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के रूप में इस्टैब्लिश किया इंडस्ट्री में। इस फिल्म के डायलॉग, फिल्म की कहानी और फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार बहुत ही ज्यादा गंभीर और सेंसिटिव था और इस किरदार को निभाने के लिए अमिताभ बच्चन को भी अपने आप पर बहुत काम करना पड़ा। अब सोचिए जब अमिताभ बच्चन को अपने खुद के किरदार के लिए इतना काम करना पड़ा तो अमिताभ के बचपन का किरदार जिस एक्टर ने किया था दीवार फिल्म में उन्होंने कितनी मेहनत की होगी।
जी हां, आज उसी एक्टर के बारे में क्यों दीवार जैसी फिल्म करने के बावजूद वो एक्टर आज गायब है। वेल दीवार फिल्म आई थी 1975 में। इस फिल्म ने हमें दिया था फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में और फिल्म इंडस्ट्री को मिले थे बेस्ट राइटर्स सलीम जावेद के रूप में। इसी फिल्म में अमिताभ के बचपन का रोल निभाया था एक्टर अलंकार जोशी ने। अमिताभ बच्चन का विजय वाला किरदार एक एटीट्यूड वाला आदमी था जो खुददार था। उसकी जेब में पैसे नहीं थे लेकिन मेहनत करके पैसा कमाना बखूबी जानता था।
दुनिया की आईडियोलॉजी से अलग चलता था और उसके पास हर सोसाइटी की बनी बनाई बात के लिए तोड़ था। बचपन से ही विजय ऐसा था। इस तरह से दीवार फिल्म में विजय के कैरेक्टर को बिल्ड किया गया। अब बड़ा रोल निभाने के लिए तो एक्सपर्ट एक्टर थे अमिताभ बच्चन। लेकिन विजय के बचपन का रोल कौन निभाएगा? इसके लिए यश चोपड़ा साहब को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने काफी ऑडिशंस लिए जिसके बाद उन्होंने सेलेक्ट किया एक्टर अलंकार जोशी को और अलंकार जोशी यश चोपड़ा की उम्मीदों पर खरे भी उतरे।
विजय का जो वो बचपन वाला सीन है जहां पर वो फुटपाथ पर बूट पॉलिश करता है और सेठ उसे पैसा फेंक कर देता है तो वह कहता है मैं फेंके हुए पैसे नहीं लेता। यह डायलॉग आज भी पसंद किया जाता है। यह आइकॉनिक डायलॉग है। अलंकार ने अमिताभ बच्चन के बचपन के कैरेक्टर के साथ जस्टिस किया था और इतनी कम उम्र में, इतनी सूझबूझ के साथ उन्होंने इस रोल को निभाया था। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि इतनी बड़ी फिल्म में काम करने के बावजूद एक टाइम ऐसा आया जब अलंकार जोशी को फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी।
अलंकार जोशी ने दीवार के साथ-साथ शोले में दीपपू नाम के किरदार का रोल निभाया था। इसके अलावा सीता और गीता जैसी भी फिल्म में वह नजर आए थे। यानी कि जब वह छोटे थे तब उन्होंने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया। इसी बीच अलंकार जोशी ने अपनी पढ़ाई पूरी की और उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई भी की। इसके बाद फिर से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। अलंकार जोशी जो चाइल्ड एक्टर के तौर पर टॉप पर थे, हाईएस्ट पेड चाइल्ड एक्टर थे। उन अलंकार जोशी को जब वापस कॉलेज के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम मिला तो वो काम वैसा नहीं था जैसा काम वो करके गए थे। यानी कि लीड हीरो वाला काम नहीं था। कैरेक्टर रोल्स उन्हें मिलने शुरू हुए। कभी हीरोइन का भाई तो कभी कुछ और किरदार जिस किरदार का फिल्म में रोल बहुत छोटा होता था और इंटरवेल से पहले ही अलंकार जोशी के लिए यह बहुत ही डिसहार्टनिंग था। जिस इंडस्ट्री ने उन्हें स्टार बनाया उस इंडस्ट्री में जब वो बड़े होकर एकदम फुल फ्लेज तरीके से बतौर एक्टर आना चाह रहे थे।
उन्हें वैसा काम नहीं मिल रहा था। यही वजह है कि अलंकार जोशी ने एक टाइम पर डिसाइड किया कि वो अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। अपने आप को 2 साल देंगे। यूएस जाएंगे और काम करेंगे। वहां पर कुछ कर पाए तो ठीक नहीं तो वापस अपनी फिल्म इंडस्ट्री में लौट जाएंगे। और ऐसा ही करते हुए अलंकार जोशी 90ज में यूएस चले गए 2 साल के लिए। लेकिन वहां पर जाकर उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उन्होंने अपना बिजनेस सेटअप किया।
उन्होंने अपनी आईटी कंपनी खोली और यह कंपनी सक्सेसफुल हुई जिसके बाद अलंकार जोशी अपने काम में ऐसे मशगूल हुए कि फिल्म इंडस्ट्री की उन्हें याद ही नहीं आई। अलंकार जोशी तो फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री से जोड़े रखा। अलंकार जोशी के तीन बच्चे हुए। दो बेटियां जो कि ट्विंस और एक बेटा। अलंकार जोशी की दोनों बेटियां फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है। उनकी बेटी अनुजा जोशी ब्रोकन एंड ब्यूटीफुल में नजर आ चुकी है। वहीं उनकी दूसरी बेटी अनीषा जोशी सिमरन में नजर आ चुकी है। उनका बेटा भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाना चाहता है। वो म्यूजिक के फील्ड में खुद को ग्रूम कर रहा है। जहां तक बात है अलंकार जोशी की तो फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें फेम तो दिया लेकिन पैसा उन्हें उनकी आईटी कंपनी ने दिया।
बताया जाता है कि अलंकार जोशी की आईटी कंपनी 200 करोड़ की नेटवर्थ रखती है। कम ही लोग जानते हैं कि अलंकार जोशी की बहन फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस पल्लवी जोशी उनकी बहन है। पल्लवी जोशी जिन्हें हम 90ज से जानते हैं और हाल ही में उनकी फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी चर्चा रही। उन्हीं पल्लवी जोशी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने भाई की कहानी शेयर की और बताया कि कैसे उनके भाई को यंग एज में ही इंडिया छोड़कर यूएस शिफ्ट होना पड़ा क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में ऑफर्स मिलने बंद हो गए थे।