दो नहीं विनोद खन्ना के हैं तीन बेटे। पिता की राह पर दिवंगत एक्टर का बेटा। फिल्में छोड़ चुना आध्यात्म का रास्ता। अक्षय की तरह दिखते हैं सौतेले भाई साक्षी खन्ना। इस वक्त 50 साल के एक्टर अक्षय खन्ना। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अपने शानदार परफॉर्मेंस के चलते खबरों में छाए हुए हैं। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय को चारों तरफ से खूब एप्रिसिएशन के साथ-साथ प्यार भी मिल रहा है।
सालों बाद लाइमलाइट में आए 50 साल के अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ के किस्से भी इस वक्त खूब चर्चा में बने हुए हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना के उस सौतेले भाई के बारे में जो दिखने में हूबहू धुरंधर एक्टर की तरह दिखता है और फिल्म ये चोर आध्यात्म के रास्ते पर चल रहा है। तो कौन है अक्षय खन्ना के सौतेले और तीसरे भाई साक्षी खन्ना आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि साक्षी खन्ना दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना के सबसे छोटे बेटे हैं।
साक्षी का जन्म मुंबई में ही हुआ था। लेकिन स्टार किड साक्षी खन्ना ने फिल्मों में असिस्टेंट के रूप में काम करने के साथ-साथ एक्टिंग भी की। विनोद खन्ना के लाडले बेटे ने आध्यात्मिकता में भी इंटरेस्ट दिखाया और उसी राह पर चलते रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाले की बाजीराव मस्तानी, मिलन लूथरिया की वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा जैसे फिल्मों में सहायक निर्देशन के रूप में भी साक्षी ने काम किया। हालांकि डायरेक्शन के बाद साक्षी ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। लेकिन उन्हें वो सक्सेस नहीं मिली जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे। खबरें तो यह भी है कि दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे साक्षी मिलन लूथरिया की एक फिल्म से डेब्यू करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
गौर करने वाली बात है कि 34 साल के साक्षी खन्ना सलाखों के पीछे भी जा चुके हैं। दरअसल कुछ साल पहले साक्षी को मुंबई की एक पार्टी से अरेस्ट कर लिया गया था। आरोप था कि विनोद खन्ना के बेटे ने उस पार्टी में ली थी। रे पार्टी से गिरफ्तार होने के बाद साक्षी खन्ना एक्ट्रेस पूनम पांडे संग इश्क फरमाने के चलते भी खूब खबरों का हिस्सा बने थे। और तो और पूनम पांडे के साथ अफेयर की खबरों की वजह से दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना भी अपने लाडले से खफा हुए थे। मां-ब के रिश्तों में भी इस वजह से नाराजगी पैदा हुई थी। तो वहीं अब 34 साल के हो चुके दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना आज तक कुंवारे हैं।
साथ ही साक्षी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक क्लासी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं। बताते चले कि साक्षी ने हमेशा कल्ट फिल्मों में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाया था। साथ ही साक्षी खन्ना ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिकता की ओर रुख किया जिससे दुनिया के प्रति उनका नजरिया ही बदल गया था। हालांकि उन्होंने हमेशा चकाचौंध से दूर रहना ही बेहतर समझा।
